IPL के सफल आयोजन पर बोले सौरव गांगुली, बायो बबल खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल था
नई दिल्ली। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल का यह सीजन खत्म होने का बाद कहा कि इस वर्ष कोरोना के बीच टूर्नामेंट का आयोजन कराना काफी कठिन थी, साथ ही खिलाड़ियों के लिए बायो बबल में रहना भी आसान नहीं था। गांगुली ने तमाम खिलाड़ियों का टूर्नामेंट को सफल बनाने का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि इस सीजन का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दुबई में खेला गया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर सौरव गांगुली ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, बीसीसीआई, तमाम पदाधिकारियों, आईपीएल की हर टीम के खिलाड़ी का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जोकि मुश्किल बायो बबल में रहे और टूर्नामेंट को सफल कराने में अहम योगदान दिया। मानसिक रूप से यह बहुत ही मुश्किल था। सौरव गांगुली ने जय शाह और बीसीसीआई के ट्रेजरार ठाकुर अरुन सिंह का भी शुक्रिया अदा किया। गांगुली ने कहा कि आपके दृढ़ निश्चय की वजह से यह टूर्नामेंट सफल हो सका।
बता दें कि आईपीएल हर साल अप्रैल-मई माह में होता है, लेकिन वर्ष कोरोना की वजह से टूर्नामेंट को देर से कराया गया। इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में दुबई, शारजाह, अबू धाबी में किया गया। हालांकि इस बार कोरोना के चलते मैदान में दर्शकों के बिना ही आईपीएल खेला गया और लोगों ने अपने घर पर टीवी और मोबाइल पर मैच देखे। कोरोना संक्रमण से टीमें भी अछूती नहीं रही और चेन्नई की टीम के खिलाड़ी कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आए, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
