For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अविनाश साबले ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई, बनाया नया नेशनल रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारत के उभरते धावक अविनाश ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। उन्होंने ना सिर्फ क्वालिफाई किया बल्कि नया नेशनल रिकाॅर्ड भी कायम किया। अविनाश ने दोहा में चल रही वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए यह दोनों काम किए। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में तोक्यो ओलिंपिक के लिए टिकट कटवाया। उन्होंने 8 मिनट 21.37 सेकंड में राउंड को पूरा किया।

अविनाश इस रेस में 13वें स्थान पर रहे। ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइंग टाइम 8 मिनट 22 सेकंड है। अविनाश का पुराना रेकॉर्ड 8 मिनट 25.23 सेकंड का था। वह 2020 ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय हैं। इस 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस में नंबर वन पर केन्या के मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन कॉन्सेसलस किपरुतो रहे। उन्होंने 8 मिनट 1.35 सेकंड में राउंड को पूरा किया। इथोपिया के लमेचा गिरमा 8 मिनट 1.36 सेकंड में रेस पूरा कर दूसरे नंबर पर और मोरक्को के सौफियाना बक्काली 8 मिनट 3.76 सेकंड में रेस पूरा कर तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि अविनाश मूल रूप से महाराष्ट्र के मांडवा के रहने वाले हैं। अविनाश का रेस में उतरने से लेकर ओलिंपिक टिकट हासिल करने तक का सफर काफी नाटकीय अंदाज में रहा। मंगलवार को आयोजित हीट रेस में वह विफल रहे थे। लेकिन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने कहा कि रेस के दौरान दूसरे खिलाड़ियों ने बीच में बाधा डालने कि कोशिश की। AFI की शिकायत पर रेस रेफरी ने वीडियो फुटेज की जांच की और AFI की दलील को स्वीकार किया गया। बाद में अविनाश को 3000 मीटर स्टीपलचेज की फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया। भारत के सफल विरोध के बाद नियम 163.2 के तहत अविनाश को फाइनल में जगह दी गई।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 18:33 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+