IPL का पहला मुकाबले नहीं खेलेंगे कैगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। लेकिन आईपीएल से पहले फैंस को निराश करने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा,क्विंटन डी कॉक,एनरिक नॉर्खिया ,लुंगी एंगिडी, डेविड मिलर इस सीजन के अपने पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इंसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार ईपीएल की फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को मिस करेंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग सीरीज के चलते आईपीएल के पहले मुकाबले में टीम के खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासि विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि की है कि लुंगी एंगिडी टीम के साथ 5 अप्रैल को जुड़ेंगे। भारत आने के बाद एंगिडी को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा और उन्हें क्वारेंटीन में रहना होगा। लिहाजा वह पहले मुकाबले के लिए टीम में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम एनरिक नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा को पहले मुकाबले में मिस करेंगे।
वहीं मुंबई इंडियंस टीम के क्विंटन डी कॉक भी आरसीबी के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रबाडा पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद आईपीएल में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। अगर आईपीएल की फ्रेंचाइजी अपने इन खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था करती है तो भी खिलाड़ियों को टीम में शामिल होने से पहले क्वारेंटीन नहीं होना पड़ेगा। बता दें कि आईपीएल का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। सभी मैच क्लोज्ड डोर के पीछे खेले जाएंगे। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी को सख्त कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
