For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अजहर अली ने डे-नाइट टेस्ट में रचा इतिहास, लगाया तिहरा शतक

By Ankur

दुबई। अजहर अली पाकिस्तान के बड़े स्टार बल्लेबाज के तौर पर सामने आए हैं, वेस्टइंडीज की कमजोर गेंदबाजी के सामने उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेट के इतिहास में चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा कर दिया है।

11 घंटे की मैराथन पारी

अजहर खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 469 गेंदों का सामना किया। 11 घंटे की मैराथन पारी में उन्होंने 23 छक्के और तीन चौके लगाए।

Video- क्या हुआ जब कोहली-अश्विन बने लगान फिल्म के भुवन और कचरा

चौथी सबसे बड़ी पारी

अजहर अली से पहले हनीफ मोहम्मद ने 337, इंजमाम उल हक ने 329, यूनुस खान 313 ने तिहरा श्रेष्ठ स्कोरर रहे हैं। ऐसे में अजहर अली ने नाबाद 302 रनों की पारी खेलकर अपना दमखम दिखाया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ही पाक ने 579-3 रनों का पहाड़ खड़ा कर पारी को घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।

डे-नाइट में पहला तिहरा शतक


आपको बता दें कि अजहर अली अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, ऐसे में डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज नह गए हैं। यही नही वेस्टइंडीज के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले हनीफ मोहम्मद ने 337 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+