Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज भारत की टक्कर चीन से है

मलेशिया में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे अज़लन शाह हॉकी टूर्नामेंट में अधिकतर टीमें काफ़ी फेरबदल के साथ उतर रही हैं.

इपोह में हो रहे इस मुक़ाबले में वर्तमान चैंपियन भारत पांचवी बार इस ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा करने की उम्मीद से उतरेगा लेकिन उसे इसके लिए विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और एशिया चैंपियन दक्षिण कोरिया से टकराना होगा.

मुक़ाबले के पहले दिन भारत की टक्कर चीन से होगी और उसके अगले दिन ही भिड़ंत पाकिस्तान से है.

इपोह के लिए निकलने से पहले भारतीय कोच हरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम कुछ नए फ़ॉर्मूले अपनाएंगे कि कौन कहां से खेलेगा. अब जबकि कॉमनवेल्थ खेल और एशियन गेम्स भी आनेवाले हैं तो ज़रूरी है कि हम नए खिलाड़ियों को आजमाएं.”

भारतीय टीम गोलपोस्ट पर श्रीजेश और भरत क्षेत्री के साथ संतुलित नज़र आ रही है. रक्षापंक्ति धनंजय महादिक और भारत चिकारा के हाथों में है.

मिडफ़ील्ड के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की की वापसी हो रही है और उनके साथ होंगे रविपाल सिंह.

अग्रिम पंक्ति में हैं कप्तान राजपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, मनदीप अंतिल, तुषार खंडेकर, और सर्वनजीत सिंह.

भाग लेनेवाली सभी टीमों में कई नए चेहरे हैं और सभी की कोशिश इस टूर्नामेंट के ज़रिए भविष्य की टीम तैयार करना है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+