For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कश्मीर के पत्थरबाजों को बबीता फोगाट ने दिया ऐसा जवाब, हर हिंदुस्तानी को पढ़ना चाहिए

बबीता ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक तरफ एक महिला मजदूरी करते हुए दिखाई गई है तो दूसरी पत्थर मुंह पर कपड़ा बांधे सेना पर पत्थर फेंकते कश्मीरी युवा।

By Rizwan

नई दिल्ली। हाल ही में एक टीवी चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया कि कश्मीर में सेना के जवानों पर पत्थर फेंकने के लिए युवाओं को 5000 से 7000 रुपए दिए जाते हैं। इसके बाद देशभर में फिर से कश्मीर का मुद्दा चर्चाओं में हैं। इसी को लेकर पहलवान बबीता फोगाट ने एक तस्वीर ट्वीट कर पत्थरबाजों पर निशाना साधा है।

बबीता ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक तरफ एक महिला मजदूरी करते हुए दिखाई गई है तो दूसरी पत्थर मुंह पर कपड़ा बांधे सेना पर पत्थर फेंकते कश्मीरी युवा हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, "फर्क बस इतना है, तुमझें और मुझमें... मुझे पत्थर ढ़ोने पर बमुश्किल 200/300 मिलते है और तुझे पत्थर फेंकने के कम से कम 500, मैं राष्ट्र निर्माण में सहयोग करती हूं तुम राष्ट्र विघटन में।'' उनके इस ट्वीट पर काफी कमेंट आ रहे हैं और इसे रीट्वीट किया जा रहा है।

पिछले साल जुलाई से बिगड़े हैं कश्मीर के हालात
कश्मीर के हालात पिछले कई महीनें से बेकाबू हैं। बीते साल जुलाई मे हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की सेना के साथ एनकाउंटर में मौत के बाद लगातार बड़ी तादाद में कश्मीर के लोग भारतीय सेना के विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं। इन लोगों के सड़क पर उतरने का फायदा हिजबुल और दूसरे संगठनों के लोग उठाते हैं और सेना पर हमले करते हैं। सेना जब इन लोगों की तलाश करती है तो लोग उन पर पत्थर बरसाते हैं और इसका फायदा उठाकर आतंकी फरार हो जाते हैं। ऐसे में लगातार कश्मीर के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख ने पत्थरबाजों से आतंकियों की तरह से निपटने की बात कही थी लेकिन पत्थरबाजी के मामलों में कमी नहीं आई। एक तरफ सैनिक अपनी जान गवां रहे हैं और वहीं कशमीर के लोग भी सेना के जवाब में घायल हो रहे हैं और जान गवां रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+