कौन होगा कप्तान धोनी का उत्तराधिकारी और किसे मिलेगी हेजलवुड की जगह, CSK के CEO ने दिया जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से ठीक पहले जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने अपना नाम वापस लिया उसके बाद सीएसके की टीम को बड़ा झटका लगा। यही नहीं टीम को और बड़ा झटका तब लगा जब हेजलवुड की जगह नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के लिए कुछ खिलाड़ियों को संपर्क किया गया तो उन्होंने सीएसके के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। सीएसके की ओर से कहा गया है कि अब वह हेजलवुड की जगह नए खिलाड़ी को चुनने को प्राथमिकता नहीं देंगे।

कौन लेगा धोनी की जगह
यही नहीं इसके अलावा बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा और धोनी की अनुपस्थिति में टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी। लेकिन इसपर भी सीएसके की ओर से फैसला लिया गया है कि टीम के उपकप्तान के नाम की घोषणा नहीं की जाएगी। इन दोनों ही मसलों पर फिलहाल टीम की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जाएगा और ना ही इसे प्राथमिक विषय के तौर पर लिया जाएगा। दोनों ही मसलों को टूर्नामेंट के बीच में बाद में फैसला लिया जाएगा। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेला जएगा।

हेजलवुड का रिप्लेसमेंट नहीं प्राथमिकता
इंसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि हम फिलहाल हेजलवुड के रिप्लेसमेंट को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं, अभी तक इसपर फैसला नहीं लिया गया है क्योंकि यह हमारी फिलहाल प्राथमिकता नहीं है। हमारे पास पहले ही अच्छी टीम है। हां ये जरूर है कि टूर्नामेंट में आगे इस मसले को देखा जाएगा, लेकिन फिलहाल अभी इस मसले पर सोचा नहीं जा रहा है। बता दें कि हेजलवुड की जगह कई खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट ने संपर्क किया था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से खिलाड़ियों ने टीम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

टीम बिना उपकप्तान के खेलेगी
माना जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के उपकप्तान के तौर पर सुरेश रैना या फिर रवींद्र जडेजा को चुन सकती है। लेकिन फिलहाल टीम ने इस फैसले को भी टाल दिया है और बिना उपकप्तान के टीम आईपीएल के मुकाबले खेलेगी। सीएसके के सीईओ ने इस बात की पुष्टि की है कि फिलहाल उपकप्तान का फैसला भी अभी प्राथमिकता नहीं है। हम इसे टीम मैनेजमेंट पर छोड़ रहे हैं। वो टूर्नामेंट के अगले चरण में इसका फैसला लेंगे।

मुंबई में कोरोना को लेकर कही ये बात
मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों पर विश्वनाथन ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता यह है कि बतौर टीम हम एकजुट रहे और मजबूत रहे। यह ऐसा समय है जो पहले नहीं आय़ा है, टीम के भीतर जबरदस्त उत्साह है और पिछले सीजन को भुलाकर टीम नए रूप में उतरना चाहती है। जिन लोगों ने कैंप को ज्वाइन किया है वो अच्छा कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी कोरोना निगेटिव हैं और सख्त बायो बबल का पालन कर रहे हैं। हम मुंबई में बेचैन नहीं हैं, खिलाड़ी बायो बबल में सुरक्षित हैं। हम उनका खयाल रख रहे हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। बीसीसीआई जो भी फैसला लेगी हम उसका पालन करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
