कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में IPL के आयोजन पर संकट, BCCI ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़े हैं उसके बाद बीसीसीआई इस बात को लेकर अभी आश्वस्त नहीं है कि आगामी आईपीएल सीजन का आयोजन भारत में कराया जा सकता है। बीसीसीआई के अनूसार हर बीतते दिन के साथ हालात बदल रहे हैं, ऐसे में अगर स्थिति और बिगड़ती है तो आईपीएल के 14वें सीजन को भारत से बाहर ले जाना पड़ेगा। बीसीसीआई के ट्रेजरर अरुण धूमल ने कहा कि इंडियन क्रिकेट बोर्ड अभी भी हालात का आंकलन कर रहा है। हम अभी भी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से संशय में हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईपीएल के आयोजन के लिे अप्रैल और मई माह का समय अलॉट किया है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तारीखों और वेन्यू पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। धूमल ने कहा कि आईपीएल के आयोजन की तारीख पर फैसला भारत-इंग्लैंड सीरीज के खत्म होने के बाद लिया जाएगा। धूमल ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाद ही आईपीएल की तारीख पर फैसला लिया जाएगा, फिलहाल हमारे पास इसका निश्चित जवाब नहीं है।
वहीं जब धूमल से यह पूछा गया कि क्या यह संभव है कि आईपीएल के सारे मैच एक ही मैदान पर कराए जाएं। इसपर उ्होंने कहा कि हर तरह की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्रॉडकास्टर्स ने बीसीसीआई से आईपीएल की तारीख को कम से कम एक महीने पहले तय करने के लिए कहा है जिससे कि आईपीएल को लेकर जरूरी तैयारियों को पूरा किया जा सके। सूत्रों के अनुसार ब्रॉडकास्टर को कम से कम एक महीने का समय चाहिए ताकि वह जरूरी चीजों का इंतजाम कर सके। लिहाजा आईपीएल की तारीखों पर फैसला जल्द ही लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार एक बार फिर से आईपीएल का आयोजन यूएई में कराया जा सकता है। धूमल का कहना है कि देखते हैं क्या होता है, हम हालात पर नजर बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
