एक बार फिर से रिंग में वापसी करेंगे विजेंदर सिंह, गोवा में क्रूज की छत पर होगा मुकाबला
नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह एक बार फिर से बॉक्सिंग रिंग में उतर रहे हैं। विजेंदर सिंह अपना अगला मुकाबला 19 मार्च को गोवा में लड़ेंगे। जानकारी के अनुसार यह मुकाबला गोवा में क्रूज की छत पर होगा, जो अपने तरह की बिल्कुल ही अलग फाइट है। यह फाइट मैजेस्टिक प्राइड कैसीनो शिप की छत पर आयोजित की जाएगी। इस कसीनो शिप को बॉक्सिंग के आयोजन के लिए भागीदार के तौर पर जोड़ा गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि विजेंदर सिंह के खिलाफ मुकाबले में रिंग में कौन उतरेगा।
बता दें कि 2008 में विजेंदर सिंह ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और पेशेवर मुक्केबाजी में विजेंदर सिंह 19 मार्च को 13वं मुकाबला करने के लिए रिंग में उतरेंगे। भारत में विजेंदर सिंह का यह पांचवा मुकाबला होगा। अभी तक खेले गए कुल 12 मुकाबलों में विजेंदर सिंह को कोई भी हरा नहीं सका है। इस मुकाबले को लेकर विजेंदर सिंह काफी उत्साहित हैं और उन्होने कहा कि यह मुकाबला अलग होगा, शिप पर होने वाली फाइट को लेकर मैं ज्यादा उत्साहित हूं। भारत में इस तरह का मुकाबला पहले नहीं हुआ है और इस अलग तरह के मुकाबले का हिस्सा बनकर मुझे अच्छा लग रहा है।
विजेंदर सिंह ने कहा कि इस बाउड के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है और खुद को फिट रखा है। मेरे लिए यह बिल्कुल भी मायने नहीं रखता है कि मेरे खिलाफ रिंग में कौन उतरेगा, मेरा ध्यान अपने अपराजेय क्रम को बरकरार रखना है। बता दें कि 12 मुकाबलों में विजेंद्र सिंह ने 8 बार नॉकआउट से जीत दर्ज की है। इससे पहले नवंबर 2019 में विजेंदर सिंह ने घाना के चार्ल्स एडमू को मात दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
