रियो ओलंपिक : गोला फेंक स्पर्धा से बाहर हुईं मनप्रीत, धावक जिनसन जॉनसन भी हुए बाहर

रियो डी जेनेरियो। भारतीय महिला ए​थलीट मनप्रीत कौर रियो ओलंपिक में शुक्रवार को गोला फेंक प्रतियोगिता के क्वॉलिफिकेशन राउंड से बाहर हो गईं। ग्रुप बी के क्वॉलिफिकेशन राउंड में मनप्रीत 18 प्रतिभागियों में से 13वें स्थान पर रहीं। बैडमिंटन : रियो ओलंपिक में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा काफी संघर्ष के बाद हारीं, बाहर

मनप्रीत ने दूसरे प्रयास में अपना बेस्ट देते हुए 17.06 मीटर की दूरी हासिल की। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 16.68 मीटर और तीसरे प्रयास में 16.76​ मीटर दूर गोला फेंककर दिखाया। इसके अलावा गोला फेंक मे भारत के विकास गौड़ा भी क्वॉलीफाई नहीं कर पाए। उन्होंने कुल 35 खिलाड़ियों में 28 नंबर पर जगह बना पाई।

वहीं दौड़ प्रतियोगिता में भारत के धावक जिनसन जॉनसन भी ओलंपिक में शुक्रवार को पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाए। क्वॉलिफिकेशन हीट-3 में जॉनसन एक मिनट 47.27 सेकंड का समय निकालने के साथ ही कुल 9 प्रतिभागियों में से पांचवें पर रहे।

वहीं हीट -3 में 45.09 सेकंड के समय के साथ केन्याई धावक डेविड लेकुटा रुडिया प्रथम रहे। रियो ओलंपिक शूटिंग : 50 मीटर रायफल प्रोन में फाइनल के लिए क्वॉ​लीफाई नहीं कर सके गगन नारंग, चैन सिंह

Story first published: Friday, August 12, 2016, 23:30 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+