लाल गेंद से ऑस्ट्रेलिया में खराब शुरुआत, खाता भी नहीं खोल सके पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल
नई दिल्लीः आज यानी 12 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मुकाबले हैं। एक मैच तो सुबह ही शुरू हो चुका है जो भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच खेला जा रहा है। टेस्ट सीरीज की तैयारी से पहले यह टूर मैच अहम है। इसके बाद गुलाबी गेंद से भी भारत को टूर मैच खेलना है। जबकि दूसरी और टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी आज टीम इंडिया कंगारूओं से हॉर्न बजाने जा रही है।
दोनों मैचों की जगह सिडनी है और जाहिर है कि मैदान अलग अलग हैं। अगर भारत ए के मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला अजिंक्य रहाणे के लिए मुफीद साबित नहीं हुआ है।
भारत के दो युवा स्टारों को रेड गेंद अभी समझ ही नहीं आ सकी है। पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल इस मैच में ओपन करने उतरे थे लेकिन दोनों ही बिना कोई रन बनाए चलते बने। शुबमन गिल तो पहली ही गेंद पर नेसर का शिकार बने जबकि शॉ ने 8 गेंद खेली।
दोनों ही बल्लेबाजों ने आईपीएल या फिर सीमित ओवरों की कंगारू सीरीज में ही खेला है और सफेद गेंद के बाद उनको लाल गेंद पर हाथ बैठाना बाकी है।
इसके बाद भारत के मजबूत टेस्ट बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिककर समय बिताया लेकिन हनुमा विहारी 51 गेंद खेलने के बाद 16 रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक भारत के दो सबसे अनुभवी टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर बने हुए थे।
इस मैच में भारतीय ए टीम इस प्रकार है- पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (c), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (wk), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, कार्तिक त्यागी
ऋषभ पंत को इस मैच में बेंच पर बैठाया गया है। टीम इंडिया का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने जा रहा है और यह गुलाबी गेंद मैच होगा। कप्तान कोहली पहले ही मैच तक टीम को अपनी सेवाएं देंगे। उसके बाद वह भारत लौट जाएंगे जहां उनको अनुष्का शर्मा के साथ अपने पहले बच्चे के आगमन का इंतजार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications