Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T20I Rankings: केएल राहुल दूसरे नंबर पर बरकरार, कोहली इस स्थान पर पहुंचे

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवान कोन्वे और ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भले ही अपनी होम t20i सीरीज में शुरुआती दो मुकाबलों में शतक से चूक गए हो लेकिन उन्होंने आईसीसी की ताजा मैन्स T20 रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। इन बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है जिसका उनको इनाम मिला है।

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने इस रैंकिंग में बतौर बल्लेबाज दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कप्तान विराट कोहली छठे स्थान पर हैं। कीवी खिलाड़ी कॉन्वे ने क्राइस्टचर्च के पहले मुकाबले में 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी जिसके चलते उनको 46 स्थानों की छलांग मिली है और अब वे 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस खिलाड़ी ने अभी तक केवल 8 मैच खेले हैं।

मार्टिन गुप्टिल इससे पहले करियर बेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रह चुके हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 मुकाबले में 97 रनों की पारी खेली थी जिसने उनको 3 स्लॉट की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंचा दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर रखी है।

ग्लेन फिलिप्स और जिमी नीशम बल्लेबाजों की सूची में आगे बढ़े हैं, जबकि टिम साउथी (छठे स्थान पर, एक स्थान ऊपर), मिशेल सेंटनर (सातवें स्थान पर, दो स्थान ऊपर), ईश सोढ़ी (तीन स्थान से 11वें स्थान तक), और ट्रेंट बाउल्ट (24 वें स्थान ऊपर चढ़े, 49 वें स्थान पहुंचे) ने गेंदबाजों की सूची में प्रगति की है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए, दूसरे मैच में मार्कस स्टोइनिस की 78 रन की पारी ने उन्हें 77 स्थान का फायदा देकर 110 वें स्थान पर पहुंचा दिया। बल्लेबाजों के बीच मैथ्यू वेड (132 वें से 118 वें स्थान पर) और गेंदबाजों के बीच जे रिचर्डसन (115वां स्थान) अन्य हैं।

भारत को अभी इंग्लैंड के खिलाफ 5 ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स की रैंकिंग में काफी बदलाव होने की संभावना है। पहला मुकाबला 12 मार्च से होगा और 20 मार्च को अंतिम मैच होगा। ये सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे।

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 17:07 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+