सुरेश रैना ने छुए हरभजन सिंह के पैर, सरप्राइज हुए भज्जी का ऐसा था रिएक्शन- VIDEO
नई दिल्लीः आईपीएल 2021 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 400 रनों से ऊपर का मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए लेकिन वानखेडे स्टेडियम हाई स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है और सबको कोलकाता नाइट राइडर्स से अच्छे पलटवार की उम्मीद थी पर केकेआर की टीम पावरप्ले में ही 31 रनों पर 5 विकेट गंवाकर मैच को लगभग हार चुकी थी।

KKR और CSK के बीच का वो चर्चित मैच-
इसके बाद किसी को भी अंदेशा नहीं था कि यह मैच अंत के ओवर तक जाएगा और कुछ दिलचस्पी देगा लेकिन जो नहीं सोचा था वह हुआ क्योंकि पहले आंद्रे रसैल फिर दिनेश कार्तिक और बाद में सबसे बेहतरीन पारी पैट कमिंस ने खेली। रसेल ने 22 गेंदों पर 54 रन बनाए तो दिनेश कार्तिक ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए और पैट कमिंस ने 34 गेंदों पर 66 रन बनाए जिसके दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स जितना संभव था उतना इस लक्ष्य के करीब आ पाया। केकेआर की टीम 5 गेंद शेष रहने के बावजूद ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला हार गई। इतना सब कुछ मैदान पर हुआ कि इस मुकाबले की सही मायनों में कोई भी जीतने वाली हारने वाली टीम नहीं थी क्योंकि उस दिन क्रिकेट की जीत हुई थी।
IPL 2021: कुमार संगकारा ने देवदत्त पडिक्कल की पारी को बताया बहुत-बहुत जबदस्त


सुरेश रैना ने हरभजन सिंह को किया सरप्राइज-
यही कारण है कोलकाता नाइट राइडर्स की तारीफों के पुल आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। इसी बीच वानखेड़े स्टेडियम में एक और नजारा देखने को मिला जो कि बेहद सुखद था। टीमों की कट्टर प्रतिद्वंदता के बीच हमने चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर हरभजन सिंह के पैर छूते हुए देखा। हरभजन सिंह पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे और सुरेश रैना के साथ खेलते थे लेकिन इस साल उनको धोनी एंड कंपनी ने रिलीज कर दिया जिसके परिणामस्वरूप 2 करोड रुपए की कीमत पर वे केकेआर टीम में शामिल हो गए। हरभजन सिंह सुरेश रैना के पैर छूने को लेकर बहुत सरप्राइज हुए और उन्होंने 2011 विश्व कप टीम के अपने साथी को गले लगा लिया।
— Sportzhustle_Squad (sportzhustle) April 21, 2021 |
दोनों ने साथ में खेला है बहुत क्रिकेट-
यह मैच से पहले होने वाला नजारा था जिसमें सभी खिलाड़ी आपस में बातचीत कर रहे थे और मजाक मस्ती भी कर रहे थे। ट्विटर पर इस वीडियो को अपलोड किया गया जहां पर आप पार्थिव पटेल और इरफान पठान जैसे पूर्व खिलाड़ियों को देख सकते हैं। इस दौरान इरफान पठान ने कहा, "यह इन दोनों के बीच का प्रेम भरा रिश्ता है क्योंकि साथ में कई साल तक खेला है, विश्व कप भी जीता है और एक दूसरे के लिए आपसी सम्मान बना हुआ है।"
इरफान पठान ने इस दौरान बताया कि उन्होंने पहले भी इस तरह के पल देखे हैं जब सचिन तेंदुलकर खेलने जाते थे और युवराज सिंह व बाकी खिलाड़ी उनके पैर छूते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
