Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोविड-19 टेस्ट के दौरान मेडिकल स्टॉफ के साथ सचिन तेंदुलकर ने किया प्रैंक- VIDEO

Sachin Tendulkar pranks medical staff while undergoing Covid-19 test, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः सचिन तेंदुलकर ने रायपुर में एक रूटीन कोविड-19 टेस्ट कराया है जहां पर वे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सचिन ने इस दौरान मेडिकल स्टाफ के साथ थोड़ी चुटकी ली है जिसको हम प्रैंक कहते हैं।

सचिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो दिखाता है कि सचिन कोरोना टेस्ट के लिए नाक स्वैब के सैंपल लेने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही उनकी नाक से वह सैंपल लिया गया तो वह अचानक चिल्ला पड़े जैसे कि कुछ हो गया हो। तब मेडिकल स्टॉफ यह सब देख कर बड़ा ही सरप्राइज रह गया और फिर सचिन ने तेजी से हंसना शुरू कर दिया और सचिन ने मेडिकल स्टाफ से पूछा- "टेंशन आपको है या मुझे है।"

सचिन ने इस वीडियो पर एक कैप्शन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं 200 टेस्ट खेल चुका हूं और 270 कोविड टेस्ट करा चुका हूं थोड़ा सा मूड को हल्का करने के लिए प्रैंक किया है। हमारे मेडिकल स्टाफ को मेरा सलाम जो हमारी सहायता करने के लिए मौजूद हैं ताकि हम खेल सके।"

सचिन तेंदुलकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स को रिप्रजेंट कर रहे हैं और वे मंगलवार को इंग्लैंड लीजेंड्स के साथ मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। पिछले सप्ताह सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला था, जो 10 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में उन्होंने 26 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली थी और जेंट्स की टीम को 10 पॉइंट एक ओवर में ही टारगेट तक पहुंचा दिया था।

Story first published: Tuesday, March 9, 2021, 21:02 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+