शाहरुख खान के जन्मदिन पर KKR के खिलाड़ियों ने अलग अंदाज में दी बधाई, कप्तान मोर्गन ने कही खास बात
नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ियों ने बॉलीवुड के किंग और टीम के मालिक शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर अपने अंदाज में बधाई दी है। टीम की ओर से शाहरुख के जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक वीडियो बनाया गया है, जिसमे हर खिलाड़ी शाहरुख खान से जुड़ी अपनी यादों, अनुभव को साझा करता है। टीम के कप्तान ओएन मोर्गन ने भी शाहरुख को उनके 55वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।
मोर्गन ने शाहरुख को भारत का टॉम क्रूज बताते हुए कहा कि वह टॉम क्रूज से भी बढ़कर हैं। मोर्गन ने कहा कि हर कोई शाहरुख को भारत का टॉम क्रूज बताता है। लेकिन वह टॉम क्रूज से भी जबरदस्त हैं। टीम के खिलाड़ी पैट कमिंस कहते हैं कि शाहरुख खान 21 साल के लगते हैं। मुझे नहीं पता कि उनकी वास्तविक उम्र क्या है। बता दें कि शाहरुख खान अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए दुबई पहुंचे थे और मैच के दौरान मैदान पर भी दिखे थे।
शाहरुख खान के साथ अपने बेहतरीन पल को साझा करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि मुझे याद है एक बार जब मैं बाली जा रहा था तो वहां की दो चीजों के बारे में मुझे ऑटो ड्राइवर ने बताया। उसने कहा तो आप इंडिया से हैं, शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, वीर जारा, शाहरुख खान इस कदर वहां प्रसिद्ध हैं। वहीं आंद्रे रसल ने कहा कि मेरे लिए यह खास पल था। शाहरुख बहुत ही अच्छे स्वभाव के हैं। वह मेरे साथ खड़े थे और उन्होंने मुझे गले लगाया था। वैसे मैं मजबूत आदमी हूं, लेकिन उस वक्त मैं शर्मा गया था।
टीम के अन्य खिलाड़ी अली खान, शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी, लोकी फर्ग्यूसन, कुलदीप यादव, क्रिस ग्रीन ने भी शाहरुख को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। बता दें कि केकेआर की टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 60 रन से मात दी है, जिसके बाद प्वाइंट टेबल पर केकेआर चौथे स्थान पर है और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।
Special wishes from the boys for our main Knight without whom the KKR family is incomplete! 💜🤗
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 2, 2020
Happy birthday, @iamsrk 🥳#KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/7sv7iLzqSV
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
