For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बजरंग पूनिया ने संगीता फोगाट के साथ की सगाई, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। भारत से स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने संगीता फोगाट के साथ सगाई कर ली है। दोनों की शादी अगले साल होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक के बाद होगी। बजरंग के पिता बलवान सिंह पहले ही कह चुके हैं कि उनके बेटे की शादी टोक्यो ओलंपिक से पहले नहीं होगी, क्योंकि वह उनसे मेडल चाहते हैं। संगीता नामी महावीर फोगाट की सबसे छोटी बेटी हैं। संगीता से बड़ी गीता और बबीता फोगाट हैं।

बिना दहेज के होगी शादी

बिना दहेज के होगी शादी

बजरंग और संगीता की सगाई की सारी रस्में सोनीपत में बजरंग के घर में हुई हैं, जहां दोनों के परिवार शामिल थे। इस दाैरान यह भी फैसला लिया गया कि यह विवाह बिना दहेज के होगा ताकि समाज को संदेश दिया जाए। बजरंग पूनिया का रिश्ता एक रुपए से हुआ है। सगाई में संगीता के माता-पिता के अलावा बहन गीता फोगाट और उनके पहलवान पति पवन कुमार सरोहा भी शामिल थे।

सामने आई तस्वीरें

गीता फोगाट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। गीता ने कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''रोका सेरेमनी के शुभ अवसर पर फोगाट परिवार का हिस्सा बनने के लिए बजरंग पूनिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ में हमारी सबसे छोटी ओर लाड़ली बहन संगीता फोगाट को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद तुम दोनो पर बना रहे।''

लंबे समय से है दोस्ती

लंबे समय से है दोस्ती

बता दें कि बजरंग-संगीता के बीच पिछले कुछ लंबे समय से दोस्ती है जो अब उम्रभर में बदल गई है। दोनों के परिवार के लोगों ने सहमति जताते हुए इनकी शादी करवाने का फैसला लिया। सगाई दाैरान बजरंग पैंट व टी-शर्ट पहने हुए दिखे। बजरंग पुनिया ने इसी साल अप्रैल में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बजरंग का एशियाई चैंपियनशिप में यह दूसरा गोल्ड और कुल पांचवां मेडल है। उन्होंने 2017 में भी गोल्ड पदक जीता था। वहीं 2013 और 2018 में ब्राॅन्ज तथा 2014 में सिल्वर पदक जीता था।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 14:34 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+