For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कश्मीरी लड़कियों पर आ रही टिप्पणियों पर बजरंग पुनिया ने किया दिल जीतने वाला ट्वीट

नई दिल्ली। 'अब हरियाणा के लोग भी कश्मीरी बहू ला सकते हैं।' यह बोल थे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जिनकी राजनीतिक स्तर पर खूब निंदा की जा रही है। अनुच्छेद-370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश, वहीं लद्दाख को दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। यानि की अब यहां बाहरी राज्यों के लोग जमीन भी खरीद सकते हैं। सोशल मीडिया पर कश्मीर की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें चल रही थीं कि अब उनसे शादी भी कर सकते हैं। ऐसे में अब ऐसी सोच रखने वालों को पहलवान बजरंग पूनिया ने करारा जवाब देते हुए सबका दिल जीत लिया है।

पूनिया ने शुक्रवार को सीएम खट्टर के बयान पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "ना कश्मीर में ससुराल चाहिए, ना ही वहां पर मकान चाहिए, बस कोई फौजी शरीर तिरंगे में लिपटकर न आए, अब ऐसा हिंदुस्तान चाहिए। जय हिंद जय भारत।" बजरंग पूनिया के इस ट्वीट को लोगों ने काफी सराहा और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिली। वहीं पुनिया की बात करें तो वह गोल्ड मेडल जीतने को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया ने जॉर्जिया में तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नया इतिहास रचा था। इस पदक के साथ पांच गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाले बजरंग इकलौते पहलवान हैं। जीत के बाद वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करने रूस पहुंच गए हैं।

बता दें कि खट्टर ने हरियाणा में एक सभा में कहा कि लोग कह रहे थे कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद अब कश्मीर की महिलाओं से शादी की जा सकती है। उन्‍होंने कहा था, 'अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे ओपी धनखड़जी ने कहा था कि दुल्हनों को बिहार से लाना हो। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें वहां से लाया जाएगा। उनके इस बायन पर महिला आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि अब कश्मीर की महिलाओं से शादी करने के अधिकार का लाभ उठाए।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 14:57 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+