For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बजरंग पुनिया ने जीता 'गोल्ड' मेडल, विग कमांडर अभिनंदन को किया समर्पित

नई दिल्ली। पाकिस्तान में तीन दिन काटने वाले देश के जांबाज विग कमांडर अभिनंदर वर्तमान के प्रति हर कोई सम्मान दिखा रहा है। देशभर में अभिनंदन की बहादुरी की तारीफ हो रही है। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने बुल्गारिया में जारी डान कोलोव-निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में 'गोल्ड' मेडल हासिल किया जो उन्होंने कमांडर अभिनंदन को समर्पित किया। वहीं पुनिया ने उनसे मिलने की इच्छा भी जाहिर की।

पूनिया ने ट्वीट करते लिखा- मैंने अपने स्वर्ण पदक को विंग कमांडर अभिनंदन को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे प्रेरित किया। मैं एक दिन उनसे मिलकर हाथ मिलाना चाहता हूं। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को 12-3 से पस्त किया। भारतीय पहलवान ने टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रैंकिंग अंक भी हासिल किए। पुनिया पिछले कुछ समय से कुश्ती में झंडे गाड़ रहे है। पूनिया ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पिछले पांच टूर्नामेंट में चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।

हासिल किया 10वां मेडल
बता दें कि यह पुनिया का दसवां मेडल है। उन्होंने यह मेडल 10 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हासिल किए हैं। वहीं पुनिया के अलावा 2018 वर्ल्ड चैम्पियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पूजा ने 59 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल जीता है, जबकि इसी कैटेगरी में भारत की सरिता देवी ने सिल्वर हासिल किया।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 10:21 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+