For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्व चैंपियनशिप : बजरंग को सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फिर बना दिया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया विश्व चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में हार गए हैं। पुरुषों के 65 किलोग्राम वेट कैटागरी के फाइनल में उन्हें जापान के ताकुटो ओटुगुरो ने 16-9 के अंतर हरा दिया। यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका दूसरा पदक है और यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। बजरंग हार जाने के बाद भी रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। इससे पहले वह 2103 में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

रेसलर सुशील कुमार एक मात्र भारतीय हैं जिन्होंने विश्व चैंपियशिप में गोल्ड मेडल जीता है। बजरंग पूनिया के लिए साल 2018 बेहद ही शानदार रहा है। पूनिया ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और इंडोनेशिया में हुए एशियाड गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अगर बात इस मुकाबले की करें तो हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेल गए इस खिताबी मुकाबले में बजरंग पूनिया शुरुआत में ही दबाव नजर आए।

मुकाबले के पहले ही राउंड के शुरुआत में ताकुटो ने 5 प्वाइंट की बढ़त लेकर पूनिया पर और दवाब बढ़ा दिया। हालांकि बजरंग ने मुकाबले में वापसी की और 4 अंक अर्जित किए। स्कोर 4-5 पर पहुंच गया। इसके बाद ताकुटो ने दो पॉइंट और लिए, जिससे उनके पास 3 पॉइंट की बढ़त हो गई। हालांकि, बजरंग ने जबरदस्त फाइट देते हुए 2 पॉइंट और बनाए और स्कोर 6-7 कर दिया।

ब्रेक बाद जब मुकाबला शुरू हुआ तो बजरंग अपने ही दाव में उलझ गए। ताकुटो को चार अंकों का फायदा दे दिया। जिसके बाद स्कोर 10-6 हो गया। पहले से दवाब में खेल रहे बजरंग ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस तरह ताकुटो ने यह मुकाबला 16-9 से जीत लिया। पूनिया को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले बजरंग ने सेमीफाइनल में क्यूबा के एलेंजांड्रो वाल्देस तोबिएर से भिड़े थे। बजरंग ने एलेंजांड्रो वाल्देस को इस मुकाबले में 4-2 से शिकस्त दी थी।

Story first published: Tuesday, October 23, 2018, 0:49 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+