For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: बजरंग पुनिया ने हासिल किया स्वर्ण पदक

सेमिफाइनल में पुनिया ने उत्तर कोरिया के किम कुकग्वांग को 7-5 से हराया था जिसके बाद उनका रजत पदक पक्का हो गया था।

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंग पुनिया ने देश का नाम ऊंचा कर दिया। 23 वर्षीय पुनिया ने दक्षिण कोरिया के ली स्यूंगचुल को फाइनल मैच में हराया और स्वर्ण पदक जीत लिया।

इससे पहले सेमिफाइनल में पुनिया ने उत्तर कोरिया के किम कुकग्वांग को 7-5 से हराया था जिसके बाद उनका रजत पदक पक्का हो गया था। बता दें कि शनिवार को हुए मैच में पुनिया ने चुल को 6-2 से हरा दिया। अपनी जीत पर पुनिया ने कहा कि वो लोगों के आशीर्वाद की वजह से जीते। उन्होंने कहा कि कोच ने भी उनके लिए काफी मेहनत की।

लेकिन सरिता हारीं

हालांकि महिला वर्ग में भारत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा और सरिता अपनी प्रतिद्वंदी किर्गिस्तान की अईसुलु ट्यानबेकोवा से 6-0 से हार गईं। 58 किलोग्राम भार वर्ग के सेमिफाइनल में सरिता ने सरिता ने वियतनाम की थी ह्यूंग दाव को 12-0 से हराया था।

इससे पहले शुक्रवार को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हार गई थी। 60 किलोग्राम वर्ग में साक्षी का मुकाबला रिसाको कवाई से था।

साक्षी 0-10 से यह चैंपियनशिप हार गईं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। रियो के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही साक्षी गुरुवार (11 मई ) को कजाकिस्तान की अयोउलिम कासिमोवा को 15-3 से हराकर फाइनल में पहुंचीं थी।

विनेश, रितु को भी रजत

दूसरी ओर इसी चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में रितु फोगाट ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही विनेश फोगाट ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसी चैंपियनशिप में दिव्या ककरन ने भी रजत पदक हासिल किया था । वो 69 किलोग्राम वर्ग में जापान की सारा दोशो से 0-8 से हार गईं थी।

अपनी सफलता विनेश ने कहा था कि मैं खुश हूं कि मैं चोट से उबरी और यहां आकर मुझे यह पदक मिला। वहीं साक्षी ने कहा था कि कुछ समय के लिए खेल से दूर थी, अब धीरे-धीरे रिदम बन रहा है और उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+