फिर 90 के फेर में फंसे सचिन
मोहाली . 08 नवंबर .वार्ता. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए .99. का चक्कर कुछ अधिक ही भारी पडता जा रहा है1 वह आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में एक फिर शतक के करीब पहुंचकर चूक गए
पाकिस्तान के खिलाफ यहां जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे सचिन जब 99 रन के निजी योग पर थे और ऐसा लग रहा था कि सचिन अपना 42वां वनडे शतक आसानी से पूरा कर लेंगे1 लेकिन तभी उमर गुल ने अपने छठे आेवर की दूसरी गेंद पर सचिन को विकेट के पीछे कैच करवा दिया 1 सचिन के आउट होते ही पाकिस्तानी खिलाडियों में खुशी की लहर दौड गई और मास्टर ब्लास्टर के शतक पूरा होने की उम्मीद लगाये बैठे स्टेडियम के दर्शकों को जैसे सांप सूंघ गया
सचिन ने अपनी आतिशी पारी में 91 गेंदों पर 14 चौको और एक छक्के की मदद से 99 रन बनाए 1 सचिन के क्रिकेट करिअर में यह तीसरा मौका था जब वह 99 के योग पर आउट हुए हों1 इससे भी अधिक मजेदार तथ्य यह है कि ये तीनों अवसर इसी साल के हैं जब सचिन .99. के फेर में पडकर आउट हो गये
अगर उनके क्रिकेट इतिहास पर नजर दौडाई जाए सचिन अपने वनडे करिअर में कुल 15 वीं बार .नर्वस नाइंटी. का शिकार बने है
इससे पहले उन्होंने मोहाली का वनडे खेल कर दुनिया में सर्वाधिक 404 एकदिवसीय मैच खेलने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया 1 उनके ठीक पीछे श्रीलंका के आेपनर बल्लेबाज सनत जयसूर्या हैं जिन्होंने 403 वनडे मुकाबले खेलें हैं
सचिन ने यहां दूसरे विकेट लिए गौतम गंभीर के साथ 173 रनों की रिकार्ड सोदारी भी की 1 इससे पहले यह रिकार्ड पाकिस्तान एजाज अहमद और इंजमाम उल हक के नाम था1 जिन्होंने 163 रन की सोदारी की थी 1 सचिन ने इस मैच में अपना 86 वां अर्द्धशतक भी ठोंका1 उन्होंने इस मैदान पर अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनाया जो अब तक 67 रन था
रमेश /सत्यकाम प्रेम रामलाल1840वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications