AUS vs IND: सिडनी में 3 बदलाव के साथ कमबैक कर सकती है भारतीय टीम
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के लिये वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिडनी में खेले गये पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 66 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम को सिडनी के इसी मैदान पर रविवार को दूसरा वनडे मैच खेलना है। पहले मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप रहने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच के लिये कुछ बदलाव जरूर करना चाहेगी।
आइये एक नजर उन 3 बदलावों पर डाले जिन्हें करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में वापसी कर सकती है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पिछले 4 वनडे सीरीज के दौरान पहला मैच हारने के बावजूद सीरीज जीतने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: LPL 2020: पहले मैच के बाद ही ट्रोल हुए इरफान पठान, 2 ओवर फेंकना भी हुआ मुश्किल

मयंक अग्रवाल की जगह मनीष पांडे को मिले मौका
भारतीय टीम सिडनी में होने वाले दूसरे मैच में मनीष पांडे को मौका देने का दांव खेल सकती है और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बाहर बिठा सकती है। ऐसा करने पर केएल राहुल को मध्यक्रम के बजाय शिखर धवन के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालना होगा। मनीष पांडे के आने से मध्यक्रम काफी मजबूत हो जायेगा तो वहीं पर केएल राहुल के ओपनिंग करने से भारतीय टीम के सधी शुरुआत करने के चांसेज बढ़ जायेंगे। मनीष पांडे ने पिछले कुछ समय में मध्यक्रम में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलियाई सरजर्मी पर खेले गये 2 वनडे मैच में उन्होंने 110 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

जडेजा को बाहर कर कुलदीप को मिले मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम के स्पिनर्स रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे थे। जहां युजवेंद्र चहल की जमकर पिटाई हुई थी तो वहीं पर रविंद्र जडेजा भी रनों पर रोक लगाने में नाकाम रहे थे। पहले मैच में चहल का दिन अच्छा नहीं था लेकिन दूसरे मैच में कप्तान कोहली कुलदीप यादव को मौका देकर कुलचा की जोड़ी को आजमाना चाहेंगे। ऐसे में उन्हें रविंद्र जडेजा को आराम देना पड़ेगा।

सैनी के बजाय नटराजन या शार्दुल ठाकुर को मिले मौका
पहले मैच के दौरान विराट कोहली ने टीम में तीसरे गेंदबाज के रूप में नवदीप सैनी को शामिल किया था। नवदीप सैनी को वनडे की अपेक्षा टेस्ट मैचों का ज्यादा उपयुक्त गेंदबाज माना जाता है। ऐसे में जब वो पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप हुए तो कोहली टीम में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर या टी नटराजन को मौका दे सकते हैं। आईपीएल में धमाल मचाने वाले टी नटराजन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सरप्राइज पैक के तौर पर शामिल हो सकते हैं और अपनी गेंदबाजी से कंगारू टीम को परेशान कर सकते हैं, तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर को वनडे क्रिकेट का अनुभव काम आ सकता है और वो ज्यादा कामयाब हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications