विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, हैदराबाद से पकड़ा गया आरोपी
नई दिल्ली। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें एकतरफा हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। विश्वकप के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की नाराजगी का सिलसिला शुरू हो गया और टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जहां पर हार के बाद नाराज फैन्स ने टीम सेलेक्शन और कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठाये तो वहीं पर कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आलोचना की सीमायें पार कर घटिया धमकियां देनी शुरू कर दी।
इसमें कुछ धमकियां भारतीय कप्तान विराट कोहली की 10 महीने की बेटी वामिका को लेकर भी थी जिसमें हार के बाद विराट कोहली की बेटी के लिये काफी गलत बातें कहते हुए रेप तक की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक ट्वीट सामने आने के बाद दिल्ली की एनसीडब्ल्यू ने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
और पढ़ें: IND vs NZ: टी20 में शामिल नहीं होने पर दुखी हुए संजू सैमसन, ट्वीट कर चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने हैदराबाद से एक आदमी को गिरफ्तार किया है जिसने भारतीय कप्तान विराट कोहली की बेटी का बलात्कार करने की ऑनलाइन धमकी दी थी। मुबई पुलिस ने इस आदमी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी के नाम से की है जो कि हैदराबाद का ही रहने वाला है।
हैदराबाद के इस 23 वर्षीय व्यक्ति ने टी20 विश्वकप के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत को मिली 10 विकेट की हार के बाद यह धमकी दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। पुलिस के अनुसार रेप की धमकी देने वाला यह शख्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और आईआईटी हैदराबाद से बीटेक की पढ़ाई कर चुका है।
और पढ़ें: T20 WC: सेमीफाइनल में भारत के न पहुंचने से हुआ अरबों का नुकसान, हर मैच पर पड़ेगा 300 करोड़ का असर
रिपोर्ट के अनुसार रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी पहले एक फूड एप डिलिविरी के लिये सॉफ्टवेयर बनाने का काम किया करता था। गौरतलब है कि पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिलने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के परिवार को लेकर निशाना बनाया जा रहा था जिस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि हार के बाद नाराज होना ठीक है लेकिन खिलाड़ी के परिवार को बुरा भला कहना काफी गलत बात है।
वहीं इंजमाम उल हक के इस बयान के बाद दिल्ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी, हालांकि जब उन्हें इस मसले पर ज्यादा जानकारी नहीं मिली तो दिल्ली पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी मांगते हुए नोटिस भी जारी किया गया। अब साइबर सेल की ओर से इस मामले की गई इस पहली गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिये मुंबई लाया जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
