Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप में वापसी कर सकते हैं केएल राहुल, फिटनेस पर सामने आई ये बड़ी अपडेट

KL Rahul Asia Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में अपनी टीम खनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से फील्डिंग करते हुए केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए और फिर आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए।

वापसी कर सकते हैं केएल राहुल: केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वह पैरों की एक्सरसाइज कर रहे थे। फील्डिंग के समय उनकी जांघ में खिंचाव आया था, जिसके बाद उसका ऑपरेशन भी किया गया। केएल राहुल अब पहले से काफी बेहतर दिखाई पड़ रहे हैं।

WTC फाइनल से होना पड़ा था बाहर: केएल राहुल चोटिल होने के कारण आईपीएल ही नहीं बल्कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से भी बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में केएल राहुल की कमी साफतौर पर देखने को मिली थी। केएल राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था। जिन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।

एशिया कप 2023 में वापसी: भारत इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए केएल राहुल का फिट होना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। भारत को मिडल ऑर्डर में केएल राहुल जैसे बल्लेबाज की जरूरत है। केएल राहुल के पास मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अच्छा खासा अनुभव रहा है।

Story first published: Saturday, July 15, 2023, 14:57 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+