जानिए क्यों इस साल नहीं हो सकते हैं IPL के बचे हुए मैच, BCCI को छोड़ देनी चाहिए उम्मीद
नई दिल्ली। कोरोना के चलते आईपीएल के मौजूदा सत्र को बीच में ही सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद अब बीसीसीआई के सामने मुश्किल चुनौती यह है कि कैसे बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जाए। अभी तक टूर्नामेंट के सिर्फ 29 मैच कराए गए हैं जबकि बाकी के 31 मैचों का आयोजन बाकी है। ऐसे में बीसीसीआई एक ऐसा समय तलाश रहा है जब सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हो। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने भी पहले ही यह कहा है कि व्यस्त कैलेंडर होने की वजह से बाकी के मैचों का आयोजन शायद संभव नहीं है। दरअसल इस साल आईसीसी टी टी-20 विश्व कप का भी आयोजन होना है और माना जा रहा है कि अक्टूबर या नवंबर में इसका आयोजन हो सकता है। ऐसे में बीसीसीआई कोशिश कर रहा है कि विश्वकप से पहले ही बचे हुए मैच कराए जाएं जिससे कि खिलाड़ियों को विश्वकप की प्रैक्टिस भी हो जाएगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल के बचे हुए मैच भारत में नहीं होंगे, लिहाजा बीसीसीआई के लिए चुनौती यह भी है कि आईपीएल और विश्वकप का आयोजन कहां कराया जाए। श्रीलंका और इग्लैंड ने इसकी इच्छा जाहिर की है कि टूर्नामेंट उनके यहां कराया जा सकता है, इसके अलावा बीसीसीआई के पास यूएई का भी एक विकल्प मौजूद है जहां पर पिछला आईपीएल का सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। लेकिन कई ऐसी वजहे हैं जिसके चलते आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन विश्वकप से पहले कराना अंसभव लगता है। कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि विश्वकप से पहले उनके खिलाड़ी चोटिल हो।

कई टीमें व्यस्त
इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाड़ी बाकी के बचे हुए आईपीएल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है। इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर एश्ले जाइल्स ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के चलते इंग्लैंड के वरिष्ठ खिलाड़ी आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, वहीं न्यूजीलैंड भी पाकिस्तान के खिलाफ सितंबर माह में सीरीज खेलेगा। जबकि इंग्लैंड बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलेगा। अफगानिस्तान की बात करें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में व्यस्त रहेगा। बांग्लादेश इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगा, लिहाजा अधिकतर टीमें आईपीएल से पहले व्यस्त हैं, ऐसे में बचे हुए मैचों में खेल पाना विदेशी खिलाड़ियों के लिए संभव नहीं है।

क्या मैदान खाली हैं?
कोरोना काल में मैचों का आयोजन सबसे बड़ी चुनौती है। आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कहां कराया जाए इसको लेकर भी सवाल बना हुआ है। अगर यूके में टूर्नामेंट होता है तो लंबा क्वारेंटीन काल एक चुनौती है। ऐसे में यूएई एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान की सीरीज भी होनी है, यही नहीं संभव है कि विश्वकप का भी आयोजन यूएई में हो सकता है। ऐसे में आईसीसी यूएई के स्टेडियम को एडवांस में बुक करेगा,लिहाजा बीसीसीआई के लिए यूएई में मैच कराना आसान नहीं होगा क्योंकि यूएई में स्टेडियम की उपलब्धता एक बड़ा सवाल है।

आईसीसी नहीं देगा अनुमति
आईसीसी में बीसीसीआई का दबदबा है, लेकिन बावजूद इसके आईसीसी विश्वकप से ठीक पहले आईपीएल के बचे हुए मैचों का समर्थन करेगा। आईसीसी की गाइडलाइन के अनुसार आईसीसी किसी भी अपने बड़े टूर्नामेंट के आयोजन से 7 दिन पहले और टूर्नामेंट के 7 दिन बाद मार्केटिंग एक्टिविटी की अनुमति नहीं देत है। अगर आईपीएल के बचे हुए मैच विश्वकप के पहले होते हैं तो विश्वकप की चमक फीकी पड़ सकती है, ऐसे में आईसीसी इसकी कतई अनुमति नहीं देगा।

द्वीपक्षीय सीरीज
कोरोना के चलते दक्षिण अफ्रीका पिछले साल भारत का दौरा नहीं कर सका था, ऐसे में बीसीसीआई विश्वकप से पहले इस सीरीज का आयोजन जरूर कराना चाहेगा। इसके अलावा भआरत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेग। ऐसे में बीसीसीआई को इन द्वीपक्षीय सीरीज को या तो रद्द करना होगा या फिर आगे टालना होगा, ऐसे में यह अहम है कि क्या विपक्षी देश इसके लिए राजी होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
