Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महाराष्ट्र में IPL के मैचों के आयोजन को लेकर BCCI को बड़ी राहत

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस बार आईपीएल का सीजन खेला जाएगा। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच कराए जाएंगे। लेकिन इसपर अब सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक का कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू 15 अप्रैल तक के लिए लगाया गया है। ऐसे में पुणे और मुंबई में आईपीएल के मुकाबलों को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।

रात 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू
नए नियमों के अनुसार रात 8 बजे से अब पांच या उससे अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना के चलते सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या इसका असर पुणे में होने वाले भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे पर पड़ेगा। दरअसल आईपएल के दौरान खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे, लिहाजा नए नियम इसमे बाधा बन सकते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के रिलीफ एंड रिहैबिलाइटेशन के सचिव असीम गुप्ता ने कहा कि इसमे कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि मैच बंद दरवाजों के बीच खेले जाएंगे, मैच के दौरान दर्शक मैदान में नहीं आएंगे। खेल से जुड़ी गतिविधियों को इन पाबंदियों से बाहर रखा गया है क्योंकि खिलाड़ी और स्टाफ बायो बबल में रहते थे।

मैच पर नहीं होगा प्रतिबंध
असीम गुप्ता ने कहा कि खेल के दौरान किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। दर्शकों के बिना मैच कराए जाने की अनुमति होगी। बायो बबल के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को खिलाड़ी या स्टाफ से मिलने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि आईपीएल के 10 मैच मुंबई में खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें मुबई के वानखेड़े मैदान में अभ्यास करेंगी। ये टीमें अपने मैच से पहले वानखेड़े के मैदान में अभ्यास करेंगी।

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
आईपीएल के मैचों के दौरान जो दूसरी चिंता का विषय है वह यह कि मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे, यह कर्फ्यू के समय से ठीक पहले शुरू होंगे। जिसके चलते बीसीसीआई पहले ही दूसरे वेन्यू के विकल्प तलाश रही थी। लेकिन सरकार की ओर से खुद इस मामले में सफाई दिए जाने के बाद मैचों को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है। बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 36902 मामले सामने आए थे। जबकि 112 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 14:33 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+