Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC की वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम बनी नंबर-1

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड की टीम को पीछे छोड़कर आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस साल मई माह की शुरुआत के बाद टीमों की रेटिंग के लिए आंकड़ो को लिया गया है। पिछले तीन साल के आंकड़ो के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। 1 मई 2018 के बाद से लिए गए मैच परिणाम और टीमों के प्रदर्शन के आधार पर एमआरएफ टायर आईसीसी टीम रैंकिंग का ऐलान किया गया है। मई 2018 और 2019 के मैचों के नतीजों को 50 फीसदी और 2020 के बाद के मैचों के परिणाम के आधार यह रैंकिंग तैयार की गई है।

ताजा रैंकिंग के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम दो पायदान ऊपर चढ़कर नंबर-1 पर पहुंज गई है जबकि इंग्लैंड की टीम चौथे पायादन पर पहुंच गई है। वहीं दो अंक ऊपर पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि भारत की टीम तीसरे नंबर पर है। भारत की टीम इंग्लैंड की टीम की तुलना में कुछ ही अंको से आगे है। इंग्लैंड की टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार गई थी, जिसकी वजह से उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पिछले 30 वनडे मुकाबलों में से 20 में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका, भारत, बांग्लादेश को मात दी थी, साथ ही आईसीसी के विश्वकप में उपविजेता रही थी। वहीं टी-20 टीम की बात करें तो इंग्लैंड अभी भी नंबर-1 पर बरकरार है। हालांकि भारत के खिलाफ सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड की टीम के पांच अंक कम हो गए हैं। भारत दूसरे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम तीसरे पायदान पर है।

आईसीसी वनडे रैंकिंग

न्यूजीलैंड, 121 अंक
ऑस्ट्रेलिया, 111 अंक
भारत 119 अंक
इंग्लैंड 121 अंक
दक्षिण अफ्रीका 106 अंक
पाकिस्तान 102 अंक
बांग्लादेश 89 अंक
वेस्टइंडीज 78 अंक
श्रीलंका 80 अंक
अफगानिस्तान 59 अंक
नीदरलैंड 44 अंक
आयरलैंड 45 अंक
जिम्बाब्वे 42 अंक
ओमान 40 अंक
स्कॉटलैंड 26 अंक
नेपाल 18 अंक
यूएई 21 अंक
नामीबिया 17 अंक
अमेरिका 13 अंक

Story first published: Monday, May 3, 2021, 13:58 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+