VIDEO : पृथ्वी शाॅ ने रोहित को किया टारगेट, मार दिया जोरदार थ्रो
India vs Australia 4th Test : नई दिल्ली। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में बाॅर्डर गावस्कर ट्राॅफी (Border Gavaskar Trophy) के आखिरी मैच के लिए जंग जारी है। जो टीम मैच जीतेगी, वो ट्राॅफी उठाने की हकदार बनेगी। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। आस्ट्रेलिया (Australia) ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में ज्यादार नए खिलाड़ी हैं, क्योंकि चोटिल होने के कारण कुछ सीनियर खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा भी चोट का शिकार हो सकते थे और उसके जिम्मेदार रहते पृथ्वी शा। पर शुक्र था कि सब ठीक रहा।
दरअसल, हुआ ऐसा कि दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका था। नवदीप सैनी चोटिल होकर मैदान के बाहर जा चुके थे तो उनकी जगह फील्ड पर पृथ्वी शॉ ने ले ली थी। इस सीरीज में पृथ्वी शॉ से रन नहीं बने, हाथ आए कैच को छोड़ते दिखे और जब उन्हें ब्रिस्बेन में सैनी की जगह फील्डिंग का मौका मिला तो विकेट पर निशाना लगाने के बजाए गलती से अपने ही सीनियर रोहित शर्मा को टारगेट कर लिया।
मामला गाबा टेस्ट के 53वें ओवर का है जब वाशिंगटन सुंदर की दूसरी गेंद पर मार्नस स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लेने के लिए दौड़े। वहां मौजूद फील्डर शॉ ने गेंद पकड़कर तुरंत नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ फेंकी लेकिन बीच में उप कप्तान रोहित आ गए और गेंद उन्हें जा लगी।
Prithvi Shaw needs to calm a bit. 😂 pic.twitter.com/ikJM1FCCAc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 15, 2021
अगर ऐसे में शॉ के थ्रो से रोहित चोटिल हो जाते, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान साबित हो जाता। जब रोहित को गेंद लगी, तो वह कुछ देर एकदम हैरान खड़े नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि पृथ्वा शॉ को इस टेस्ट सीरीज में पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें बाकी के मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
