Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिखर धवन का बयान- मैं जिसे भी स्पर्श करूंगा, उसे सोने में बदल दूंगा

दुबई : इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन की शुरूआत बेहद खराब रही थी। उन्होंने शुरूआती 6 मैचों में कुल 132 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद उनकी 4 पारियों में नाबाद 69, 57, 101*, 106* रन आए। इसी के साथ धवन अब वह 465 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने अपने शानदार फॉर्म, डीसी ड्रेसिंग रूम के माहौल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल और सबसे महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला पर बात की।

धवन ने कहा, ''जो बाहर शोर मचता है, उसपर प्रतिक्रिया देना मुझे पसंद नहीं है। मैं खुश रहना पसंद करता हूं। मुझे तनाव लेना पसंद नहीं है। लोग जो भी बातें करते हैं वह मेरे कानों तक नहीं पहुंचती हैं और जो कहा जा रहा है, उसे सुनने की मेरी इच्छा नहीं है।'' धवन ने आगे कहा, ''दूसरी बात, मुझे खेलना बहुत पसंद है और यह मुझे खुशी देता है। मुझे पता है कि मैंने कितनी मेहनत की है और मैं कितना फिट हूं और मैंने जो तैयारी की है, मुझे उस पर पूरा भरोसा है कि मैं जिसे भी स्पर्श करूंगा उसे सोने में बदल दूंगा।

धवन ने शुरूआती मैच में धीमी पारी खेलने पर कहा, ''टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहूं लेकिन मुझे पता था कि मुझे थोड़ा तेज खेलना चाहिए। मेरी उनसे बात हुई। दरअसल, टी-20 में क्या मायने रखता है। उन्होंने कहा कि 30 रन। मुझे लगा कि मैं सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा रोल निभा सकता हूं, जिस पल मुझे अर्धशतक मिला। मैं आत्मविश्वास से लबरेज हो गया और फिर भगवान की कृपा से मैंने शतक बना दिया।''

Story first published: Friday, October 23, 2020, 16:45 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+