क्रुणाल पांड्या ने भतीजे अगस्त्य के साथ पूल में की मस्ती, डैडी पांड्या की उड़ाई हंसी
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कुणाल और हार्दिक पंड्या इस समय पूरे गियर में है और मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेल रहे हैं। इन भाइयों के लिए पहला मुकाबला कुछ खास नहीं रहा जिसमें आरसीबी ने करीबी मैच में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दे दी। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मुंबई की शुरुआत अमूमन ऐसे ही होती है। प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और खिलाड़ी बायो बबल के प्रैशर के साथ-साथ अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं।
हालांकि बीसीसीआई ने इस बबल के अंदर परिवार को रखने की इजाजत दे दी है और खिलाड़ियों को इसकी काफी जरूरत भी थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अपने भाई हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य के साथ कुछ अच्छा टाइम पूल में गुजारा है। उन्होंने अपने भतीजे के साथ एक फोटो की सीरीज पोस्ट की जिसका कैप्शन बहुत ही मजेदार था। कुणाल ने पोस्ट पर लिखा है जरा अंदाजा लगाई है कि वह किस टीम में है जब हम हार्दिक पंड्या पर हंसते हैं। इसके साथ ही कुणाल ने हार्दिक पंड्या को टैग किया है। हार्दिक और उनकी पत्नी हार्दिक और उनकी पार्टनर नताशा स्टेनकोविक को पिछले साल जुलाई में बेटा हुआ था।
Guess whose team he’s in when we have to laugh at Daddy Pandya 😎🤣 @hardikpandya7 pic.twitter.com/xCbczIz2rX
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) April 11, 2021
जहां तक पहले मुकाबले की बात है तो मुंबई इंडियंस के लिए क्रिस लिन ने 35 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी और सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में स्कोर159 तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि यह विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी में हर्षल पटेल का शो था जिन्होंने 5 विकेट चटकाते हुए सनसनी मचा दी थी। क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया था जब उन्होंने ओपनिंग करने के लिए भेजे गए वाशिंगटन सुंदर को आउट कर दिया था। आरसीबी को दूसरा झटका जल्दी ही लगा जब बोल्ट ने डेब्युटेंट खिलाड़ी रजत पाटीदार को आउट कर दिया लेकिन इसके बाद विराट कोहली ग्लेन मैक्सवेल ने 52 रनों की साझेदारी की और चीजों को अपने नियंत्रण में लिया। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने बाद में 27 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। मुंबई की टीम इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी मंगलवार को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
