धोनी-रैना के संन्यास के बाद टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना ने हाल ही में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया, जिसके बाद से उन खिलाड़ियों की ओर भी नजरें टिकी हुई हैं जो काफी समय से टीम इंडिया की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने टीम में वापसी करने को लेकर उम्मीद जताई है।
और पढ़ें: IPL 2020 से पहले मांकड़िंग को लेकर छिड़ी बहस, अश्विन ने दिया फ्री-बॉल का सुझाव
उथप्पा का मानना है कि टीम इंडिया के लिये दोबारा खेलने का उनका सपना अभी भी जिंदा है। इसके लिये वह आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी के रास्ते खोलने और अपनी दावेदारी को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम के लिये अपना आखिरी मैच साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
और पढ़ें: IPL 2020 को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस कंपनी ने स्पॉन्सरशिप से खींचे अपने हाथ

IPL 2020 के जरिये टीम में वापसी कर सकते हैं उथप्पा
इस आईपीएल सीजन में रॉबिन उथप्पा को कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद वह 3 करोड़ की लागत में राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े और इस सीजन उसी के लिये खेलते नजर आयेंगे।
सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए रॉबिन उथप्पा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह बात करते नजर आ रहे हैं और कहा 'मुझे लगता है कि अगर आईपीएल में अच्छा सेशन निकलता है तो मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें हो सकती हैं और मुझे भारतीय टीम में भी वापस ला सकती हैं।'
|
अपनी वापसी को लेकर जानें क्या बोले उथप्पा
टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं वह इंसान हूं, जो हमेशा सकारात्मक रहता है और मैं नकारात्मक स्थितियों में भी उम्मीद की किरण देख लेता हूं। इसलिए मेरी भावना प्रबल है कि भगवान की इच्छा से, मैं एक बार फिर अपना देश का प्रतिनिधत्व करूंगा। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। जो भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलता है वो अपने देश के लिए खेलना चाहता है। इसलिए मेरा सपना काफी हद तक जिंदा है।'

ऐसा रहा है उथप्पा का करियर
गौरतलब है कि रॉबिन उथप्पा अभी 34 साल के हैं और उन्होंने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। अपने अब तक के करियर के दौरान उन्होंने भारत के लिए अब तक 46 वनडे और 13 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं जिसमें 4,000 से ज्यादा रन बनाने का काम किया हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
