IPL 2020: चेन्नई के खराब परफॉर्मेस के बाद गौतम गंभीर ने धोनी को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली। IPL 2020 के रोमांचक मुकाबले जारी हैष लीग के 56 में 48 मैच हो चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबलों में 7 टीमें बनी हुई है, जबकि खराब परफॉर्मेंस के चलते चेन्नई सुपर किंग के प्रदर्शक और धोनी के फैंस निराश हैं। वहीं चेन्नई के खराब प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।
जहां लोग महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आलोचना कर रहे हैं तो वहीं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने धोनी की तारीफ की है। गौतम गंभीर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल भी एमएस के साथ अपना सफर जारी रखें तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। ESPNCricinfo के साथ एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि CSK सीएसके इसलिए है, क्योंकि इस टीम मालिक और टीम के कप्तान के संबंध अच्छे हैं। उन्होंने टीम के कप्तान को सारी स्वतंत्रता दी है। वहीं दूसरी तरफ से एमएस धोनी को भी टीम के ऑनर्स की ओर से पूरा सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि धोनी अगले साल भी कप्तान बने रहें। उनके पास टीम में बेहतरीन खिलाड़ी है। उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने चेन्नई को कई खिताब जीताए हैं । उन्होंने अपनी काबिलियत से CSK को आईपीएल की सफल टीमों में शामिल किया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में उन्हें तीन ट्रॉफी और कई चैंपियंस लीग जिताई है।
Story first published: Sunday, November 1, 2020, 21:11 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
