CPL 2020: राशिद खान ने मैच के दौरान आंद्रे रसेल को मारी लात, वायरल हो रहा है वाडियो
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज में कैरिबियन प्रीमियर लीग का खुमार जारी है और धीरे-धीरे आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में मैदान पर काफी कुछ देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों के बड़े-बड़े शॉट से लेकर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के अलावा मैदान पर इन प्लेयर्स की मस्ती करते हुए वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस बीच शनिवार को जमैका थलाइवाज (Jamaica Thalaivas) और बारबाडोस ट्राइडेंटस के बीच खेले गये मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर फैन्स काफी हैरान हो गये।
और पढ़ें: 20 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज इयान बेल ने लिया संन्यास
उल्लेखनीय है कि इस मैच के दौरान अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) जो कि बारबाडोस ट्राइडेंटस (Barbados Tridents) की ओर से खेल रहे हैं, वेस्टइंडीज के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) जो कि जमैका थलाइवाज की ओर से खेल रहे हैं को लाइव मैच के दौरान लात मारते नजर आये। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: IPL 2020: UAE में दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की छूट, गांगुली ने दिया बड़ा बयान

आंद्रे रसेल ने खेली विस्फोटक पारी, 28 गेंद में ठोंके 54 रन
सीपीएल (CPL) में जमैका थलाइवाज (Jamaica Thaliavas) की ओर से खेल रहे आंद्रे रसेल ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है, इसे जारी रखते हुए उन्होंने शनिवार को भी बारबाडोस ट्राइटेंड्स (Barbadose Tridents) के खिलाफ महज 28 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने इस दौरान 4 चौके और 5 लंबे छक्के लगाये। थलाइवाज के लिये रसेल के अलावा ब्लैकवुड ने भी 74 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 161 रन के स्कोर पर पहुंचाया।

स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी आउट नहीं हुए रसेल
वहीं इस मैच के दौरान फैंस को राशिद खान और आंद्रे रसेल के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल मैच के दौरान जब रसेल बल्लेबाजी कर रहे थे तो राशिद खान की एक गेंद पर वह लगभग आउट हो गये थे।
राशिद खान की एक गेंद पर रसेल पूरी तरह से झेल गये और वह गेंंद स्टंप पर जाकर लगी, हालांकि गेंद के स्टंप पर लगने के बावजूद बेल्स नहीं गिरी सिर्फ बेल्स की लाइट जल उठी। यह देखकर राशिद के साथ-साथ रसेल भी हैरान रह गए थे।
|
रसेल ने राशिद को चिढ़ाया तो पड़ी लात
नॉटआउट करार दिए जाने के बाद रसेल (Andre Russell) आए और राशिद को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाने के लिए उनके सेलिब्रेशन स्टाइल को कॉपी करने लगे। जैसे ही वह पलटे राशिद उन्हें किक मारते दिखे हालांकि वह लगी नहीं। दोनों इसके बाद हंसने लगे और फिस्ट बंप किया।
बारबाडोस की टीम ने सेंट किट्स पर जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वह अब तक जीत हासिल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पिछले मैच थलावाज को मात दी। वहीं रसेल की थलावाज पर इस हार का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि वह पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
