बतौर कप्तान IPL के अपने पहले ही मैच में इन 5 खिलाड़ियों ने लगाया रनों का अंबार
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में बतौर कप्तान संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए 63 गेंदों पर 119 रन ठोक डाले। जिस तरह से संजू सैमसन ने पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी की उसकी वजह से आखिरी ओवर तक पंजाब की टीम की दिल की धड़कने तेज रही। हालांकि मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने 4 रन से जीत दर्ज की लेकिन संजू सैमसन ने अपनी पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही वह आईपीएल में बतौर कप्तान पहले मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। संजू सैमसन से पहले पांच ऐसे कप्तान भी हैं जिन्होंने अपने पहले मैच में बतौर कप्तान बड़ा स्कोर खड़ा किया है, आइए डालते हैं एक नजर

संजू सैमसन
पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने अपना पहला अर्धशतक महज 33 गेंदों पर पूरा किया था, लेकिन इसके बाद संजू ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक पूरा किया और आईपीएल में बतौर कप्तान पहले मैच में शतक लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने महज 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 119 रन की पारी में सैमसन ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए।

श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर संजू सैमसन ने अपने पहले मैच में 40 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 2018 में केकेआर के खिलाफ पहली बार टीम की कमान संभाली थी। बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि इस सीजन में चोटिल होने की वजह से अय्यर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

केरून पोलार्ड
कैरेबियन क्रिकेटर केरून पोलार्ड को आईपीएल में एक बड़े विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। 2019 में बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेलते हुए केरून पोलार्ड ने आतिशी पारी खेली थी और उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ महज 31 गेंदों पर 83 रन ठोक डाले थे।

एरॉन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरॉन फिंच अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह फॉर्म में नहीं हैं और उनपर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। यही नहीं इस आईपीएल की नीलामी में उन्हें किसी भी टीम ने नही खऱीदा। लेकिन 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी करते हुए अपने पहले मैच में बतौर कप्तान फिंच ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाए थे। लेकिन श्रेयस अय्यर ने 2018 में इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

मुरली विजय
बतौर कप्तान अपने पहले मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे नंबर मुरली विजय का नंबर आता है। किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते हुए 2016 में मुरली विजय ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में 41 गेंदों पर 55 रन बनाए थे। उन्होंने यह पारी गुजरात लायंस के खिलाफ खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
