For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फ़ैसला

By Staff
बंगलौर वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. सचिन तेंदुलकर को रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है.

भारत इस सिरीज़ में 3-0 से आगे है.

बंगलौर में होने वाले दिन-रात के वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम सिरीज़ जीतने की कोशिश करेगी तो इंग्लैंड की टीम भारत के विजय अभियान को रोकने के लिए जी-जान एक करने की तैयारी में है.

सचिन की टीम की मौजूदगी से हमेशा ही ख़ुशी होती है. इसकी ज़्यादा उम्मीद है कि सचिन पारी की शुरुआत करेंगे. मेरी प्राथमिकता यही है कि सचिन और सहवाग पारी की शुरुआत करें
कानपुर एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड ने अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया था और ख़राब रोशनी के कारण मैच पहले समाप्त घोषित करना पड़ा. भारत को डकवर्थ लुईस नियम का लाभ मिला और भारत जीत गया.

बंगलौर में होने वाले चौथे एक दिवसीय मैच के लिए भारत का बल्लेबाज़ी क्रम और मज़बूत हुआ है. क्योंकि टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और इरफ़ान पठान की वापसी हुई है.

दबाव

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वे सचिन से पारी की शुरुआत कराना चाहते हैं. अगर ऐसा हुआ तो सचिन और सहवाग पारी की शुरुआत करेंगे जबकि गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं.

पीटरसन पर काफ़ी दबाव है

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "सचिन की टीम की मौजूदगी से हमेशा ही ख़ुशी होती है. इसकी ज़्यादा उम्मीद है कि सचिन पारी की शुरुआत करेंगे. मेरी प्राथमिकता यही है कि सचिन और सहवाग पारी की शुरुआत करें."

दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए बुरी ख़बर ये है कि रयान साइडबॉटम अब बाक़ी बचे चार मैचों में भी नहीं खेल पाएँगे. साइडबॉटम कमर दर्द से परेशान हैं और इस सिरीज़ में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि इंग्लैंड की टीम में फेरबदल किया जा सकता है. स्टीव हार्मिसन को कानपुर वनडे में मौक़ा नहीं दिया गया था. उम्मीद है कि बंगलौर में उन्हें टीम में जगह मिल सकती है.

क्योंकि सिरीज़ में अभी तक जेम्स एंडरसन अच्छी गेंदबाज़ी नहीं कर पाए हैं. ये भी उम्मीद है कि इंग्लैंड का टीम प्रबंधन टीम में दो-तीन बदलाव कर सकता है.

भारत की बल्लेबाज़ी जहाँ अभी तक शानदार रही है, वहीं इंग्लैंड की टीम टॉप ऑर्डर की नाकामी से जूझ रही है. इसलिए बंगलौर वनडे में दबाव एक बार फिर इंग्लैंड पर ही होगा.

भारतीय टीम (इनमें से चुनी जाएगी)

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग (उप कप्तान), सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, इरफ़ान पठान, ज़हीर ख़ान, हरभजन सिंह, मुनाफ़ पटेल, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा

इंग्लैंड टीम (इनमें से चुनी जाएगी)

केविन पीटरसन (कप्तान), इयन बेल, पॉल कॉलिंगवुड, रवि बोपारा, एंड्रयू फ़्लिंटफ़, मैट प्रायर, ओवैस शाह, समित पटेल, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रैम स्वान, एलेस्टर कुक, स्टीव हार्मिसन, ल्यूक राइट और टिम एम्ब्रोस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+