इंग्लैंड के सामने 198 रन का लक्ष्य
बंगलौर वनडे में भारत ने 22 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बनाए हैं. लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड के सामने 22 ओवर में 198 रनों का लक्ष्य है.
बंगलौर में हो रहे दिन-रात के इस मैच में बारिश के कारण काफ़ी देरी हुई. पहले मैच को 44 ओवर का किया गया लेकिन बारिश ने फिर रुकावट पैदा की और आख़िरकार मैच 22 ओवरों का कर दिया गया.
भारत ने 22 ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया. मैच में देरी के कारण ओवर कम हुए तो भारतीय बल्लेबाज़ों ने तेज़ी से रन बनाने की कोशिश में विकेट भी गँवाए.
वीरेंदर सहवाग ने सबसे ज़्यादा 69 रन बनाए. गौतम गंभीर ने 40 रनों का योगदान दिया. ओवर कम किए जाने के बाद पिच पर उतरे युवराज सिंह ने सिर्फ़ 11 गेंद पर 25 रन बनाए.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नौ रन बनाए. जबकि यूसुफ़ पठान एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया. इस मैच के लिए भारत की टीम में एक बदलाव किया गया था. रोहित शर्मा की जगह सचिन तेंदुलकर को जगह मिली.
नहीं चले सचिन तेंदुलकर
सचिन ने वीरेंदर सहवाग के पारी की शुरुआत की. लेकिन वे ज़्यादा नहीं चले और सिर्फ़ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
सचिन सिर्फ़ 11 रन ही बना सके
लेकिन उसके बाद वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने शानदार बल्लेबाज़ी की. भारत का स्कोर जब एक विकेट पर 82 रन था, उस समय बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा.
मैच जब दोबारा शुरू हुआ, तो उसे 44 ओवरों का कर दिया गया. लेकिन जब भारत का स्कोर एक विकेट पर 106 रन हुआ, फिर बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा. इस बीच सहवाग ने वनडे में अपना 32वाँ अर्धशतक पूरा किया.
लंबे समय बाद जब मैच फिर शुरू हुआ तो ओवरों की संख्या घटाकर 22 कर दी गई. भारतीय बल्लेबाज़ों के सामने तेज़ी से रन बटोरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.
इसी कोशिश में सहवाग, गंभीर और कप्तान धोनी आउट हुए. इंग्लैंड की ओर से ग्रैम स्वान ने दो विकेट लिए. जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और समित पटेल को एक-एक विकेट मिला.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications