For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कमाल! प्रतिबंधित रूसी खिलाड़ी ने यहां जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। ओलंपिक से बैन की गई रूसी स्केल्टन एथलीट एलेना निकितिना विश्वकप ईवेंट में यूरोपीय चैंपियन बनी हैं। निकितिना 2014 में शोकी विंटर ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता थी, लेकिन नवंबर में उनसे इस सम्मान को छीन लिया गया था। साथ ही उन्हें डोपिंग नियमों को तोड़ने के आरोप में भविष्य के खेलों में भाग लेने से भी रोक दिया गया था।

25 वर्षीय एलेना को अंतरराष्ट्रीय बॉस्सेली और स्काल्टन फेडरेशन (आईबीएसएफ) ने इस महीने की शुरुआत में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी थी, हालांकि बाद में प्रशासनिक निकाय ने कहा कि वह अपने स्वयं के सुनवाई पैनल के फैसले से असहमत हैं। निकिताना ने ऑस्ट्रिया में कनाडा की एलिजाबेथ वाथजे और मीरला राहनेवा को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हराकर विश्व चैम्पियनशिप की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

बता दें कि रूस पर अगले साल पेयेंग्चांग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक से प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सख्त मानदंडों का पालन करने के बाद उन्हें एक तटस्थ झंडे के तहत प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी। वे एथलीट जो सभी टेस्ट पास कर लेगें उन्हें बिना रूस के झंडे के साथ विंटर ओलंपिक में हिस्सा लेने की अनुमति होगी। फिलहाल निकिताना ने अपने ओलंपिक बैन को लेकर आर्बिट्रेशन कोर्ट में अपील की है।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+