आईपीएल नहीं शादी शुदा जिंदगी पर फोकस हैं एस श्रीसंत

भोपाल। आईपीएल 6 में स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोपी एस श्रीसंत का कहना है कि अभी वह क्रिकेट पर नहीं बल्कि अपनी शादी शुदा जिंदगी पर फोकस हैं। श्रीसंत का कहना है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, हर किसी की जिंदगी में बुरा वक्‍त आता है, मुझे यकीन है कि मेरा बुरा वक्‍त भी जल्‍द ही निकल जाएगा।

श्रीसंत यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे, उनका कहना है कि वह क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना बना रहे हैं लेकिन अभी तक वह इस पर कोई निर्णय नहीं ले सके हैं। श्रीसंत ने बताया कि वह भोपाल में एक फिटनेस सेंटर भी खोल सकते हैं।

मैदान पर अपने आक्रामक स्‍वभाव के लिए मशहूर श्रीसंत विश्‍वकप 2011 में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के भी सदस्‍य रह चुके हैं। वह आईपीएल 6 में स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोपी पाये गये थे जिसके बाद बीसीसीआई की अनुशासनात्‍मक समिति ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। श्रीसंत को मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भी जाना पड़ा था।

भारत के लिए टी20, वनडे और टेस्‍ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्रीसंत को दोनों तरफ गेंद को स्विंग करवाने की योग्‍यता के कारण जाना जाता है। आईपीएल 6 में हुए स्‍पॉट फिक्सिंग स्‍कैंडल की जांच दिल्‍ली पुलिस ने की थी।

Story first published: Wednesday, January 29, 2014, 13:14 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+