IPL 2021: रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को बताया इन दो महान बल्लेबाजों जैसा मैच विनर
मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की तुलना विराट कोहली और केन विलियमसन जैसे महान बल्लेबाजों से की है। साथ ही यह भी कहा है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज हमेशा अपनी टीम को आगे ही लेकर जाएगा। ऋषभ पंत इस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं। रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू (ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट वेबसाइट) से बात करते हुए बताया किस पंत की विकेटकीपिंग पर हमेशा सवाल उठे हैं लेकिन उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग पर बहुत मेहनत की है और उनकी बैटिंग तो एकदम जबरदस्त है।
पोंटिंग कहते हैं कि उन्होंने ऋषभ पंत की विकेट कीपिंग इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में देखी जब भारत में पिचे बहुत टर्न कर रही थी और पंत काफी अच्छी कीपिंग करते हुए दिखाई दिए थे। ऋषभ पंत ने बतौर कप्तान इस सीजन में बहुत ही बढ़िया शुरुआत दिखी है क्योंकि उनकी टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन को पहले मुकाबले में आसानी से हरा दिया था। रिकी पोंटिंग आगे बात करते हुए कहते हैं कि पंत पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छे नहीं रहे थे और उन्होंने बहुत ज्यादा स्कोर नहीं किया था। इसके साथ ही लॉकडाउन के चलते ऋषभ पंत का वजन भी बढ़ गया था और वे फिटनेस को लेकर भी जूझ रहे थे उनको चोटें भी लग रही थी।
पोंटिंग ने कहा कि पंत ने इन सब चीजों पर काम किया और आज भी ना केवल भारत के बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बहुत बड़े मैच विनर हैं। रिकी पोंटिंग यहां पर स्वीकार करते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत का बैटिंग ऑर्डर सही से सेट करना काफी बड़ी चुनौती है और यह एक सबसे बड़ी ट्रिक भी है। पोंटिंग कहते हैं, "आप चाहते हैं कि पंत जितना हो सके मैच में भागीदारी करते रहे। पंत, विराट कोहली और विलियमसन की तरह हैं और आप जानते हैं कि यदि वे एक छोर पर विकेट संभाल कर खड़े हैं तो आप मैच अधिक से अधिक जीतने जा रहे हो।" दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
