Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 : मुंबई की टक्कर RCB से, देखें क्या है ताकत, कमजोरी, संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 14वें सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल को होने जा रही है। लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। बेंगलुरू इस बार पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी तो वहीं मुंबई इंडियंस चाहेगी कि वह खिताब जीतने की हैट्रिक लगाए। अब देखना यह बाकी है कि काैन सी टीम इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करती है। लेकिन पहले जानते हैं मुंबई की ताकत, कमजोरी व संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में-

मुंबई की ताकत
यह टीम अभी तक 5 बार खिताब जीत चुकी है। मुंबई की ताकत ना सिर्फ गेंदबाजी बल्लेबाजी बल्लेबाजी भी है। मध्यक्रम को मजबूत बनाने में सूर्यकुमार यादव व ईशान किशन जैसे धांसू बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने प्रहार से हाल ही में सबको अवगत करवाया था। ये दोनों खिलाड़ी अभी तक आईपीएल में मुंबई के लिए खास साबित हुए हैं। रोहित बताैर ओपनर खुद तैयार हैं जो हर बार की तरह इस बार भी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने का प्रयास करेंगे। पांड्या ब्रदर्स टीम की ताकत हैं जो आखिरी पलों में कई बार मैच मोड़ने में सफल हुए हैं।

कमजोरी
टीम की कमजोरी स्पिन गेंदबाजी क्रम नजर आ रहा है। हालांकि जसप्रीत बुमराह व ट्रेंट बोल्ड दमदार हैं, लेकिन स्पिन विभाग मजबूत होता तो बात अलग रहती। कई मैचों में मुंबई को बीच के ओवरों में रन लुटाते देखा गया है। राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या के रूप में दो स्पिनर हैं, लेकिन इनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कूल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 14:37 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+