Ind Vs Aus: मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी पर बोले अश्विन, पिछले एक दशक से ऑस्ट्रेलिया में ये हो रहा
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा नस्लभेदी टिप्पणी का सामना करना पड़ा उसपर कई मौजूदा क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जाहिर की है। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने कहा कि मैच की तीसरे दिन भारतीय टीम ने मैच रेफरी और और अंपायर से इस बाबत आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी, बावजूद इसके इस तरह की नस्लभेदी टिप्पणी का नहीं रुकना निराशाजनक है।
बता दें कि शनिवार को भारतीय टीम ने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और मोहम्मद सिराज को दूसरे और तीसरे दिन नस्लभेदी टिप्पणी का सामना करना पड़ा। लेकिन चौथे दिन भी दर्शक अपनी इस हरकत से बाज नहीं आए। खुद टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने भी इस बाबत अंपायर पॉल रेफेल से बात की और दर्शकों के इस व्यवहार पर सवाल खड़ा किया था।
टीवी स्क्रीन के विजुल्स से साफ है कि सिराज के लिए दर्शकों ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था जब सिराज फील्डिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों ही अंपायरों ने एक दूसरे से बात की और पुलिस ने स्टैंड से इन दर्शकों को बाहर कर दिया। इस घटना के बाद अश्विन ने कहा कि एडिलेड और मेलबर्न इतना बुरा नहीं था, लेकिन सिडनी में ये लगातार हो रहा है। मैंने पहले भी इसका सामना किया है, फैंस यहां गलत व्यवहार करते हैं, मुझे समझ नहीं आता वो ऐसा क्यों करते हैं। जबतक इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है ये रुकने वाला नहीं है।
अश्विन ने कहा कि मैदान में कुछ लोग लगातार गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे थे और उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था, यह आश्चर्य की बात है। इस तरह की हरकतों के लिए निराशा शब्द छोटा है। पूरी घटना पर अश्विन ने कहा कि मेरा यह चौथा ऑस्ट्रेलिया का दौरा है। पहले भी हमे इस तरह के अनुभव हुए हैं। मुझे याद है दो तीन बार खिलाड़ियों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा। यह खिलाड़ी की वजह से नहीं है बल्कि मैदान में दर्शकों की वजह से है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
