अश्विन के बाद अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, 100 साल में ऐसा करने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बने
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। पहली पारी में 6 विकेट हासिल करने के बाद अक्षर पटेल ने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर जैक क्रॉली को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। अक्षर पटेल चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है। अक्षर पटेल ने पहली गेंद पर विकेट हासिल करके आर अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
अश्विन-अक्षर ने रचा इतिहास
टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल से पहले तीन गेंदबाज यह कारनामा कर चुके हैं। अक्षर पटेल से पहले रविचंद्रन अश्विन ने रोरी बर्न्स को इसी टेस्ट सीरीज में पहली ही गेंद पर आउट किया था। अश्विन और अक्षर से पहले यह कारनामा 1907 में अल्बर्ट वोल्गर ने किया था। अल्बर्ट वोल्गर से पहले बॉबी पील ने यह कारनामा 1888 में किया था और एलेक बेनरमैन को आउट किया था।
पहली गेंद पर विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
बॉबी पील- 1888
अल्बर्ट वोल्गर- 1907
रविचंद्रन अश्विन 2021
अक्षर पटेल- 2021
जबरदस्त फॉर्म में अक्षर पटेल
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अक्षर पटेल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने पांच विकेट अपने नाम किया था। जबकि तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अक्षर पटेल ने 6 विकेट अपने नाम किया था और दूसरी पारी में अक्षर ने इंग्लैंड के शुरुआती तीन बल्लेबाज जैक क्रॉली, डॉमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया। बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए भारत को इस सीरीज को 2-1 से हर हाल में जीतना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
