T-20 क्रिकेट में इस साल टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ जबरदस्त रिकॉर्ड
नई दिल्ली। वर्ष 2020 की बात करें तो यह साल किसी के लिए खास नहीं रहा है। कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर के लोगों का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लंबे समय तक खेल के मैदान से दूर रहने के बाद आईपीएल के आगाज के साथ क्रिकेट की भी शुरुआत हुई। आईपीएल के सफल आयोजन के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए गई है। वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम ने 3 टी-20 मैचों की सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दोनों टी-20 मैच में जीत दर्ज की है।

2020 में 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट में इस साल भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस साल भारतीय टीम ने 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमे से 9 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। यानि इस साल टी-20 क्रिकेट में भारत का जीत प्रतिशत 100 फीसदी का रहा है। इसके साथ ही भारत के नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टी-20 क्रिकेट की शुरुआत के बाद यह पहला वर्ष है जब भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 100 फीसदी रहा है।

2007 में था सबसे अधिक जीत फीसदी
इससे पहले 2007 में भारतीय टीम का टी-20 क्रिकेट में जीत प्रतिशत सबसे अधिक रहा था। 2007 में भारतीय टीम ने 8 मैचों में से 6 मैच में जीत दर्ज की थी जबकि सिर्फ एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2007 में भारतीय टीम का टी-20 क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 85.71 का था। वर्ष 2018 में भारतीय टीम ने 19 टी-20 मैच खेले, जिसमे से 14 मैच में टीम को जीत मिली जबकि 4 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। 2018 में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 77.77 रहा।

2016 और 2014 में जीत फीसदी
वर्ष 2016 में भारतीय टीम ने कुल 21 टी-20 मैच खेले, जिसमे से 15 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली, जबकि 5 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही 2016 में टीम का टी-20 क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 75 फीसदी रहा। जबकि वर्ष 2014 में भारतीय टीम ने 7 मैच खेले और 5 मैच में जीत दर्ज की और दो मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही 2014 में टीम का जीत फीसदी 71.42 रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications