T20 वर्ल्ड कप में जगह पाने के हकदार हैं भारत के दो नए खिलाड़ी- वीवीएस लक्ष्मण
नई दिल्लीः पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस बात से काफी प्रभावित हैं कि ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मिले हुए मौके को दोनों हाथों से भुनाया है और पूर्व भारतीय दिग्गज को यह लगता है कि दोनों खिलाड़ी आने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह पाने के हकदार हैं।
लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बात करते हुए बताया, "खैर यह एक मुश्किल सवाल है क्योंकि जो हमने देखा है वह यही देखने में आया है कि अभी तक सीरीज में जितने भी युवाओं ने हिस्सा लिया है सभी ने उसको भुनाया है। लेकिन जिस तरह से अपनी पहली पारी में ईशान किशन ने खेला और सूर्यकुमार यादव ने भी वैसा ही खेला तो मुझे लगता है कि उन दोनों को निश्चित तौर पर मेरी 15 खिलाड़ियों की वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए। यह एक मुश्किल फैसला है लेकिन मुझे लगता है कि उनको वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वायड का हिस्सा होना चाहिए।"
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए T20 में डेब्यू किया था और किशन ने केवल 32 गेंदों पर 56 रन बनाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव को उस मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था लेकिन यादव की किस्मत अगले मैच में चमकी जहां उन्होंने 31 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास बहुत ही शानदार स्ट्रोक्स है।
सूर्यकुमार यादव को आप भारत का मित्र 360-degree कह सकते हैं तो ईशान किशन भी उतने ही फीयरलेस दिखाई देते हैं जितने कि सीमित प्रारूप में एडम गिलक्रिस्ट थे। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में एडम गिलक्रिस्ट की बात ही दिखाई देते हैं लेकिन इशान किशन ने अभी तक यही दिखाया है कि सफेद गेंद क्रिकेट में शायद वे ऋषभ पंत से घातक हैं।
जहां तक सूर्यकुमार यादव की बात है तो उनकी उम्र पहले ही 30 साल हो चुकी है और उनके पास बहुत लंबा क्रिकेट कैरियर बाकी युवाओं की तरह नहीं है ऐसे में वे भी अपने वर्ल्ड कप के मौकों को पाने के कहीं अधिक हकदार हैं क्योंकि उन्होंने उतना ही इंतजार भी किया है।
इसके अलावा भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी अपने विचार रखे और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की जिन्होंने अपने अनुभव का पूरा फायदा दिखाते हुए एक अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर कुमार भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है और संजय बांगर को भी इसमें कोई शक नहीं है। फिलहाल भारतीय टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेलेगी जिसमें पहला मैच टीम इंडिया ने 66 रनों से जीत कर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
