रणजी ट्रॉफी : उप्र की पकड़ मजबूत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उप्र की टीम एकलव्य दिवेद्वी (83), पीयूष चावला (79), परविंदर सिंह (78) और मोहम्मद कैफ (51) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 403 रन बनाने में सफल हुई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ीसा की शुरुआत बेहद खराब रही। नौ रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज शिवसुंदर दास (एक) का विकेट गंवाने के बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही।
इस दौरान हालांकि नटराज बहेरा ने 113 रनों की पारी खेल टीम को संकेट से उबारने की भरपूर कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से उनको मदद नहीं मिली। बेहेरा ने अपनी इस पारी में कुल 17 चौके जड़े।
उप्र की ओर से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने सर्वाधिक छह विकेट झटके।
इससे पहले उड़ीसा की ओर से आलोक चंद्र साहू ने सर्वाधिक चार विकेट जबकि देबाशीष मोहंती ने तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications