For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

निशानेबाजों, महिला पहलवानों का दिन

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गुरुवार का दिन निशानेबाज़ों और महिला पहलवानों का रहा. निशानेबाज़ों ने भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाए तो महिला पहलवानों ने भी अपना दमख़म दिखाया और दो स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले. इस तरह भारत के पास अब 20 गोल्ड मेडल हो गए हैं.

लेकिन भारतीय टीम बैडमिंटन के फ़ाइनल में हार गई है. फ़ाइनल में मलेशिया ने उसे हरा दिया है. सिर्फ़ साइना नेहवाल अपना मैच जीतने में सफल रही. भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है. यही हाल टेबल टेनिस का रहा, जहाँ फ़ाइनल में भारतीय टीम को सिंगापुर से हार का मुँह देखना पड़ा.

सबसे पहले चर्चा निशानेबाज़ी की, जिसमें भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते. कुछ घंटे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में ओंकार ने स्वर्ण पदक जीता है. इससे पहले विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड फ़ायर पिस्टल मुक़ाबले में जीत हासिल की. इसी मुक़ाबले में भारत के गुरप्रीत सिंह को कांस्य पदक मिला था.

इससे पहले पुरुषों के 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़िशन में गगन नारंग और इमरान हसन ख़ान की भारतीय जोड़ी ने सीधे स्वर्ण पर निशाना लगाया. इन दोनों ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया.

राष्ट्रमंडल खेलों पर विशेष

कुश्ती की बात करें तो अनीता ने 67 किलोग्राम फ़्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता, तो 59 किलोग्राम वर्ग में अलका तोमर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. लेकिन 51 किलोग्राम वर्ग में बबीता कुमारी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

सानिया मिर्ज़ा ने महिला एकल के फ़ाइनल में जगह बना ली है

वैसे दिन का पहला स्वर्ण भारतीय महिला तीरंदाज़ों ने दिलाया. जब उन्होंने रिकर्व वर्ग में अपने देश को स्वर्ण दिलाया. डोला बनर्जी, बोम्बेला देवी और दीपिका कुमारी ने इंग्लैंड को कड़े मुक़ाबले में मात दी. लेकिन पुरुष तीरंदाज़ी के रिकर्व वर्ग में भारतीय खिलाड़ी सिर्फ़ कांस्य ही जीत पाए.

दूसरी ओर टेनिस के डबल्स में सोमदेव देववर्मन और रोहन बोपन्ना की जोड़ी और पेस-भूपति की जोड़ी भी हार गई है. लेकिन पुरुषों के एकल में सोमदेव देववर्मन ने फ़ाइनल में जगह बना ली है. तो सानिया मिर्ज़ा ने महिला एकल के फ़ाइनल में जगह बना ली है.

पदक तालिका देखने के लिए क्लिक करें

जिम्नास्टिक्स की बात करें तो पुरुषों के वॉल्ट फ़ाइनल में भारत के आशीष कुमार को रजत मिला है. तो बॉक्सिंग में भारत के जय भगवान और विजेंदर कुमार क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँच गए हैं. परमजीत सम्होटा भी अपना मुक़ाबला जीत गए हैं.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने त्रिनिडाड एंड टोबैगो की टीम को 7-0 से बड़े अंतर से हराकर सेमी फ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीद बनाए रखी है.

एथलेटिक्स मुक़ाबले में 10000 मीटर की महिला वर्ग की दौड़ में कविता राउत ने कांस्य पदक जीता है. मिल्खा सिंह के बाद पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने ट्रैक एंड फ़ील्ड में कोई पदक जीता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+