6 वजहें, आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी हैं IPL के नंबर-1 कप्तान
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में अपनी टीम की अगुवाई करेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। धोनी आईपीएल में सबसे लोप्रिय खिलाड़ी हैं और उन्हें लोग थला के नाम से भी बुलाते हैं। आईपीएल की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और आईपीएल में धोनी के आंकड़े जबरदस्त हैं। आईपीएल के पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा गया था। कप्तान धोनी की लीडरशिप में चेन्नई की टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सर्वाधिक बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है। पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है जिसने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में इतने लोकप्रिय हैं और क्यों वह आईपीएल के नंबर-1 कप्तान हैं आइए डालते हैं एक नजर

सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी
धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने अभी तक आईपीएल से तकरीबन 150 करोड़ रुपए कमाए हैं। पिछले 13 साल में सैलरी के तौर पर धोनी 150 करोड़ रुपए की सैलरी ले चुके हैं। सीएसके की ओर से 11 सीजन धोनी खेल चुके हैं। 2016 और 2017 में धोनी पुणे सुपरजायंट्स की टीम में थे। इस दौरान सीएसके और राजस्थान रॉयल्स की टीम पर दो साल का प्रतिबंध लग गया था। लेकिन इसके बाद धोनी ने फिर से टीम में वापसी की। धोनी की सैलरी में इस साल 150 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहले सीजन में धोनी को 6 करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन 2020 में धोनी को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है।

बतौर खिलाड़ी सबसे अधिक IPL का फाइनल खेला
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और सबसे अधिक बार उन्होंने आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है। वो अभी तक 12 में से 9 आईपीएल के फाइनल मुकाबले खेल चुके हैं। यही नहीं तीन बार आईपीएल का खिताब भी धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम जीत चुकी है। सीएसके की ओर से धोनी 8 बार आईपीएल का फाइनल खेल चुके हैं जबकि एक बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से धोनी आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं। धोनी के बाद रैना दूसरे नंबर हैं जिन्होंने सबसे अधिक बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है, वह 8 बार आईपीएल का फाइनल खेल चुके हैं।

घर में सबसे अधिक बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले कप्तान
वर्ष 2017 को छोड़ दें को धोनी हर सीजन में आईपीएल का फाइनल खेल चुके हैं। धोनी की कप्तानी में कई बड़े-बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं। ब्रैंडम मैक्कुलम, ड्वेन ब्रावो, फाफ डूप्लेसिस जैसे खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। 2011 में चेन्नई की टीम में घरेलू मैदान पर अपने सभी मैच जीते थे। आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबला भी सीएसके ने जीता था। धोनी एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने घरेलू मैदान पर आईपीएल का खिताब जीता है।

सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सर्वाधिक मैच जीते हैं। उन्होंने बतौर कप्तान 118 मैच आईपीएल में जीते हैं। अभी तक धोनी 104 मैच सीएसके के कप्तान के तौर पर जीत चुके हैं। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से भी धोनी 14 मैचों में कप्तान थे और इन मैचों में टीम को जीत मिली थी। यही नहीं धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

बेस्ट फिनिशर
धोनी को बेस्ट फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। आखिरी ओवर में धोनी बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनकी इस क्षमता को अपने भीतर लाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। 15 साल के अपने करियर में धोनी ने कई मैचों में आखिरी के ओवर में टीम को जीत दिलाई है। 20वें ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी धोनी हैं, उनके नाम 500 से अधिक रन हैं। 20 ओवर में धोनी अभी तक 564 रन बना चुके हैं, उनके बाद केरून पोलार्ड आते हैं जिनके नाम 281 रन हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक डिसमिसल
आईपीएल के 204 मैचों में से 197 मैचों में धोनी ने टीम के लिए विकेट कीपिंग की है। 204 मैचों में धोनी ने 152 खिलाड़ियों को डिसमिस किया है। बतौर विकेट कीपर धोनी ने सबसे अधिक बल्लेबाजों को विकेट के पीछे डिसमिस किया है। धोनी ने बतौर विकेट कीपर 113 कैच लिए हैं, 39 स्टंपिंग की है। धोनी के बाद दिनेश कार्तिक का नंबर आता है। उन्होंने 148 डिसमिसल किए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
