Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साउथैम्पटन में दिखा ऋषभ पंत का निडर अंदाज, प्रैक्टिस सेशन में लगाए दनदनाते शॉट- VIDEO

साउथैम्पटनः भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना पहला इंट्रा स्क्वायड मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया इंग्लैंड में नरम क्वारंटाइन से गुजर रही है और उसको प्रैक्टिस करने के पर्याप्त मौके अभी तक नहीं मिले हैं। भारतीय टीम को इंग्लैंड या न्यूजीलैंड की किसी लोकल टीम से भी कोई मैच खेलने को नहीं मिलेगा इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अब बहुत ही कम समय बचा है जो कि 18 जून से शुरू हो रहा है। इसी बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो शेयर की है जिसमें आप भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों को अपनी मैच फिटनेस आजमाते हुए देख सकते हैं।

गेंदबाजी में फोकस जहां बुमराह व अश्विन पर है तो वहीं बैटिंग में एक बार फिर से ऋषभ पंत छाए हुए हैं। वीडियो की शुरुआत रविचंद्रन अश्विन की ऑफ स्पिन से होती है जो भारतीय बल्लेबाजों को बारी-बारी से गेंदबाजी कर आ रहे हैं। इस दौरान आप चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहने जैसे बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए देख सकते हैं तो वहीं पंत की बारी आते ही वह हवाई शॉट खेलते हुए नजर आते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ऋषभ पंत एक बार फिर से अपना नैसर्गिक आक्रमक खेल खेलते हुए दिखाई देंगे और मैच प्रैक्टिस के दौरान भी उनका जोर उसी तरह के हवाई प्रहार पर है जिसके लिए उन्होंने दुनिया में अभी तक अपना इतना नाम बनाया है।

पंत ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर दनादन शॉट लगाए और एक शार्ट हेलीकॉप्टर स्ट्रोक की मानिंद भी गया। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को गेंदबाजी करते हुए देख सकते हैं। कोच रवि शास्त्री गेंदबाजी एंड पर पीछे से खड़े हुए खिलाड़ियों के खेल का जायजा ले रहे थे।

बीसीसीआई ने बीते कल भी भारतीय टीम की अभ्यास वीडियो शेयर की थी। टीम इंडिया के पास गिने-चुने पांच-छह दिन मौजूद है जब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले लगातार अभ्यास कर सकती है। टीम इंडिया के पास हालांकि एडवांटेज यह है कि उसके खिलाड़ी न्यूजीलैंड की तुलना में अधिक तरोताजा होंगे। फिर भी न्यूजीलैंड असली टेस्ट मैच लगातार खेल रही है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इंग्लैंड के दौरे पर उनका तीसरा मुकाबला होगा। उनकी टीम उनकी टीम के लिए सोने पर सुहागा यह है कि वह मेजबान इंग्लैंड पर लगातार भारी पड़ रहे हैं। पहला मुकाबला ड्रा हुआ था लेकिन न्यूजीलैंड भारी पड़ा था जबकि दूसरे मुकाबले के पहले दिन भी इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को तकरीबन ढाई सौ के स्कोर पर कीवी टीम ने आउट कर दिया है।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 11:53 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+