Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रवि शास्त्री दूसरी नौकरी पर कर रहे हैं विचार, T20 वर्ल्ड कप के बाद आ सकता है नया कोचिंग ग्रुप

नई दिल्लीः टीम इंडिया के बैकरूम में जल्द ही कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर T20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी अलग राह चुन सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा जो इस साल अक्टूबर-नवंबर में होगा।

जानकारी के मुताबिक रवि शास्त्री ने दूसरे क्रिकेट बोर्डो को सूचना दे दी है कि वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के साथ कोचिंग संबंध समाप्त करने की प्लानिंग बना रहे हैं। जबकि टीम के बाकी स्पोर्टिंग स्टॉफ सदस्य पहले से ही आईपीएल टीमों के साथ बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि एक नया ग्रुप अब आए। रवि शास्त्री 2014 में टीम इंडिया के डायरेक्टर के तौर पर आए थे, बाद में अनिल कुंबले ने कोच की भूमिका निभाई और फिर शास्त्री को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार के बाद फुल टाइम कोच बना दिया गया।

भरत अरुण ने भारतीय गेंदबाजी को ताकतवर बनाने में काफी काम किया और श्रीधर का फिटनेस में अहम रोल रहा। हालांकि तमाम तरह की घरेलू उपलब्धियों के बावजूद भारत को आईसीसी खिताब में सफलता हासिल नहीं हो सकी। इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि टीम इंडिया की बेंच स्ट्रैंथ रही।

रवि शास्त्री को विराट कोहली के साथ उनके नजदीकी संबंधों का काफी फायदा मिला। इन दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही और इन्होंने भी ऋषभ पंत जैसे युवाओं को लगातार मौके दिए जिसका नतीजा आज सबके सामने है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड को अब लगता है कि टीम इंडिया के खेल को अगले लेवल पर ले जाने के लिए बदलाव जरूरी है ताकि तीनों फॉर्मेट में हम दुनिया को आसानी से हराने वाली टीम बन सके।

T20 वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई कोचिंग पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा जहां राहुल द्रविड़ की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है। उन्होंने कई स्तरों पर भारतीय क्रिकेट के लिए काम किया है और रवि शास्त्री की अनुपस्थिति में श्रीलंका के दौरे पर भी कोच की जिम्मेदारी निभाई थी।

हालांकि, जब उनसे लंका दौरे के दौरान इस विकल्प के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा: "मैंने इन लोगों के साथ काम करने के अनुभव का आनंद लिया है, यह बहुत अच्छा रहा है। मैंने किसी और चीज को कोई और विचार नहीं दिया है। फुलटाइम भूमिका निभाने में बहुत सारी चुनौतियां हैं, इसलिए मैं वास्तव में नहीं जानता।"

Story first published: Wednesday, August 11, 2021, 10:58 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+