Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs MI: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो दिल्ली-मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन का 27वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। इस सीजन खेले गये अब तक के मैचों में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दिल्ली की टीम ने जहां अब तक 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं मुंबई की टीम को 6 में से 4 मैचों में जीत मिली है।

दोनों ही टीमों ने अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था और शानदार जीत हासिल की थी। दिल्ली की टीम के लिये आज चोटिल ऋषभ पंत की जगह खेलने वाले एलेक्स कैरी का प्रदर्शन ध्यान देने लायक होगा। वहीं मुंबई की टीम आज के मैच में जीत हासिल कर प्वाइंटस टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

और पढ़ें: SRH vs RR : राजस्थान ने तोड़ा हार का सिलसिला, 5 विकेट से जीता मैच

इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: KXIP की लगातार 5वीं हार के बाद युवराज सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

दोनों टीमों का संभावित XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्ट्जे, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।

आज के मैच में ऐसी रख सकते हैं अपनी ड्रीम 11

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (9.5)

बल्लेबाज- रोहित शर्मा (10.5), सूर्यकुमार यादव (9.0), पृथ्वी शॉ (9.0), श्रेयस अय्यर (9.5)

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल (8.5), मार्कस स्टॉयनिस (9.0)

गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह (9.0), राहुल चाहर (8.0), एनरिच नॉर्टजे (8.5), कगिसो रबाडा (9.5)

Story first published: Monday, October 12, 2020, 6:23 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+